search

UP Crime: मुरादाबाद में महिला चौकीदार को क्यों उतारा मौत के घाट? हत्यारोपित ने बताया वो खौफनाक कारण

LHC0088 Yesterday 23:28 views 105
  

फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में चौकीदार महिला नन्ही की हत्या दूसरे परिवार के मामलों में हस्तक्षेप करने की वजह की गई थी। बुधवार को गिरफ्तार किये गए चौथे आरोपित इरफान ने पूछताछ में हत्या का कारण बताया। उसने कहा कि नन्ही ने अपनी बेटी की शादी गांव के लियाकत से ही थी।

लियाकत का अपने भाई रियासत और भतीजे इरफान से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह अपनी बेटी-दामाद की वजह से हर मामले में हस्तक्षेप करती थी। कई बार उससे मना भी किया गया। लेकिन, वह झूठे मुकदमें में फंसवाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इस वजह से उसने नन्ही की सुपारी देकर हत्या कराई।

पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश परत दर परत कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हर बात में हस्तक्षेप करने की वजह से ही इरफान ने आक्रोश में आकर उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया। सोमवार की शाम मझोला क्षेत्र में कुंदरकी के ऊंचाकानी निवासी नन्ही की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

महिला करीब 15 साल से इस जमीन पर झोपड़ी डालकर परिवार समेत रहती थी, यहीं वह चौकीदारी करती थी। नन्ही के बेटे महबूब ने भगतपुर के उदावाला रोशनपुर निवासी मो. सानिव सैफी को मौके पर ही दबोच लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए भोजपुर के मुहल्ला नावपुर निवासी शानिव, इमरान को गिरफ्तार किया।

तीनों से पूछताछ की तो पता चला कि हत्या की सुपारी इरफान ने भोजपुर निवासी बिट्टू उर्फ शिवा को दी थी। बुधवार को पुलिस ने इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया।

  


मझोला में महिला चौकीदार की हत्या के प्रकरण में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। झूठे मुकदमें से बचने के लिए इरफान ने ही महिला की हत्या की सुपारी दी थी।

- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी





यह भी पढ़ें- मुरादाबाद मर्डर केस: 15 साल से जिस प्लाट की रक्षा की, वहीं मिली मौत; सुपारी लेकर कत्ल करने वाला निकला इंजीनियरिंग का छात्र!   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798