search

सांसद ढुलू महतो ने किया भोपाल-धनबाद ट्रेन का स्वागत, विधायक राज सिन्हा रहे नदारद

LHC0088 Yesterday 23:28 views 251
  

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। भोपाल से धनबाद के लिए मंगलवार की शाम दुल्हन की तरह सज धज कर खुली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर स्वागत की वजह से घंटों लेट हो गई। शाम 7:20 पर आगमन के बजाय लगभग साढ़े तीन घंटे से अधिक लेट से रात 11 बजे के बाद धनबाद आई।

शाम से स्वागत को तैयार सांसद ढुलू महतो देर रात स्टेशन पहुंचे, जहां प्लेटफार्म आठ पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सांसद ने अकेले ही नई ट्रेन का स्वागत किया। स्थानीय विधायक राज सिन्हा स्वागत समारोह में शामिल नहीं हुए।

देर से आने के कारण धनबाद से रात 11 बजे स्पेशल बन कर भोपाल के लिए रवाना होनेवाली ट्रेन भी विलंब से खुली।
सप्ताह में तीन चलने वाली धनबाद से भोपाल की नियमित ट्रेन एक मार्च तथा भोपाल से धनबाद के लिए 28 फरवरी से चलेगी। कार्यक्रम में डीआरयूसीसी सदस्य आशीष अंबष्ट, मिल्टन पार्थ सारथी समेत अन्य उपस्थित थे।
धनबाद से भोपाल सीधा जुड़ेगा, बेहतर होगी परिवहन सेवा : डीआरएम

डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहा कि इस ट्रेन से धनबाद से भोपाल सीधा जुड़ जाएगा। इससे झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच परिवहन सेवा बेहतर हो सकेगी। धनबाद रेल मंडल के सीआइसी सेक्शन में ट्रेनों की कमी है। नई ट्रेन इस क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी। जिला मेहनगर धनबाद रेल मंडल में इस ट्रेन के बीच ठहराव हैं।

धनबाद से दिल्ली और बेंगलुरु की ट्रेन दिलाएंगे : सांसद
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि कोशिश में है भोपाल के ट्रेन मिलने से पूरी हो गई। धनबाद से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए भी सीधी ट्रेन चलने को लेकर डीआरएम से बातचीत हुई है। धनबाद को जल्द इन शहरों के लिए नई ट्रेन मिलेगी।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798