search

दिल्ली के चांदनी चौक में 50 लाख की लूट: किनारी बाजार की ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों ने बंदूक तानकर लूटे गहने

cy520520 1 hour(s) ago views 818
  

दिल्ली के किनारी बाजार से 50 लाख के गहने लूटे।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित किनारी बाजार में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल ज्वैलरी की थोक दुकान से सोने के आभूषण लूटे और फरार हो गए। लूटी गए आभूषण की कीमत करीब 45 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान बदमाशों ने रिसेप्शन पर बैठी महिला कर्मचारी के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुुटेज खंगाल आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है। इसी को देखते हुए दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, किनारी बाजार की गली अनार वाली में नत्थी सोने के आभूषण के थोक के व्यापार हैं। बुधवार को वह और उनके महिला समेत तीन कर्मचारी दुकान पर थे तभी दोपहर करीब 1:30 बजे पिस्टल लेकर तीन बदमाश शीशे का दरवाजा तोड़ते हुए दुकान में घुसे और रिसेप्शन पर बैठी महिला के सिर पर पिस्टल की बट से हमला किया।
सिर्फ 10 मिनट में घटना को दिया अंजाम

इसके बाद दुकान के मालिक नत्थी पर पिस्टल तानते हुए तिजौरी में रखे आभूषण अपने बैग में भरकर फरार हो गए। बदमाशों ने करीब दस मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए।

इसके बाद फारेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे किसी कर्मचारी या किसी जानकार का हाथ हो सकता है। इसलिए पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- गैंग्सटर के निर्देश पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले कुख्यात बदमाश को पुलिस ने दबोचा   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427