बिहार आज का मौसम। (जागरण)
जागरण संवाददाता, पटना। राज्य का मौसम शुष्क बने होने के साथ पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।
ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बने रहने के आसार हैं।
इसके प्रभाव से राज्य के ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। बुधवार को राजगीर नालंदा का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस एवं 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बुधवार को पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना
29.0
18.5
गयाजी
29.0
14.0
भागलपुर
29.4
16.7
मुजफ्फरपुर
27.8
17.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
यह भी पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।  |
|