search

रामपुर का रामरहीम पुल मरम्मत के लिए होगा बंद; जानिए अब किन रास्तों से होकर गुजरेंगे भारी वाहन?

deltin33 1 hour(s) ago views 317
  

सीआरपीएफ कालोनी से आगापुर जाने वाले मार्ग से गुजरेंगे वाहन। जागरण



जागरण संवाददाता, रामपुर। शहर और ज्वाला नगर क्षेत्र को जोड़ने वाले रामरहीम पुल की मरम्मत गुरुवार को भी शुरू नहीं हो सकेगी। चूंकि कार्य आरंभ कराने के लिए आवश्यक मशीनें व अन्य सामान अभी नहीं पहुंच सका है। एक दिन के लिए और टलने के कारण अब भारी वाहनों का आवागमन शुक्रवार से रुकने की उम्मीद है। बाइपास से शाहबाद रोड की ओर वाहनों को निकलाने की तैयारी है।

वहीं शाहबाद व पटवाई और ज्वाला नगर से आने वाले भारी वाहन बाइपास मार्ग से होकर ही कोसी नदी के पुल, शहनादनगर के समीप जीरो प्वाइंट से होकर आ सकेंगे। नगर में शहर से ज्वाला नगर आने-जाने को रामरहीम पुल होकर गुजरना पड़ता है। यह पुल काफी पुराना होने के कारण इस पर मरम्मत कार्य कराना है।

लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य कराने की तैयारी कर ली है। इसके तहत पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोककर पिलरों के वायरिंग बदलने का कार्य आरंभ कराना है लेकिन बुधवार को कार्य आरंभ कराने के लिए आवश्यक मशीनें नहीं पहुंचने पाने की वजह से यह कार्य अब गुरुवार के स्थान पर शुक्रवार से आरंभ कराया जा सकता है।

इस कारण पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों का आवागमन भी कार्य आरंभ होने पर ही शुक्रवार से ही बंद किया जा सकता है। उससे पहले बंद नहीं किया जाएगा। चूंकि पुल से होकर शाहबाद व पटवाई का ट्रैफिक भी काफी पास होता है। भारी वाहनों का आवागमन बंद होने पर इनके चालकों के लिए दिक्कत बढ़ जाएगी।

उन्हें दूसरे मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। वहीं सहायक अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान रामरहीम पुल 18 पिलर वाला है। इसके वायरिंग बदले जाने हैं। ज्वाइंड चेंज करने समेत अन्य कार्य कराया जाना है। इसके बाद ऊपर पेंटिंग आदि कार्य होना है।
इन मार्गों से होकर गुजरेंगे भारी वाहन

रामरहीम पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने पर शाहबाद व पटवाई से आने वाले भारी वाहन मुरादाबाद व बरेली बाइपास होकर कोसी पुल अथवा शहजाद नगर के समीप स्थित जीरो प्वाइंट होकर शहर के सिविल लाइंस व मालगोदाम की तरफ आ सकेंगे।

इसी तरह शहर की ओर से शाहबाद रोड, पटवाई जाने वाले भारी वाहनों को भी जीरो प्वाइंटर व कोसी नदी के पुल होकर बाइपास से शादी की मढैया वाले स्थान पर नीचे उतर कर ही जाना होगा। इसके लिए संबंधित स्थान पर पुलिस तैनात करने के साथ ही साइन बोर्ड इत्यादि भी लगाने की तैयारी की जा रही है।
दो पहिया वाहनों के ल‍िए लग सकता है करीब सप्ताह भर का समय

होली पर्व को देखते हुए अभी हलका ट्रैफिक बंद नहीं किया जाएगा। पुल के ऊपर से गुजरने वाले दुपहिया वाहनों, ई रिक्शा, कार व आटो का संचालन बना रहेगा। अभी पुल के नीचे पिलर के वायरिंग बदलने का कार्य आरंभ कराया जाएगा। इसे पूरा होने से कम से कम सप्ताह भर का समय लग सकता है। इस कारण दोपहिया, कार, आटो, ई रिक्शा जैसे हलके चार पहिया वाहनों का आवागमन अभी बना रहेगा।
हल्का ट्रैफिक बंद होने पर भी आएगी दिक्कत

रामरहीम पुल पर हल्का ट्रैफिक बंद होने के बाद लोगों को कुछ दिन दिक्कत से जूझना पड़ सकता है। चूंकि इस पुल के अलावा ज्वाला नगर आने जाने को दूसरा कोई सीधा रास्ता नहीं है जिससे सुविधा जनक तरीके से कार, ई रिक्शा आदि पहुंच सकें।

सीआरपीएफ गेट की बगल से आगापुर में निकलने वाला रास्ता तंग होने के कारण दिक्कत आएगी। इसके अलावा अजीतपुर चौराहे किट प्लाई मार्ग होते हुए पनवडिया की तरफ पास किया जाएगा। यह मार्ग संकरे होने से परेशानी हो सकती है। जाम से भी जूझना पड़ सकता है।

  


रामरहीम पुल की मरम्मत का कार्य कराने की तैयारी पूरी हो गई है। इसे आरंभ कराने को मशीनों आदि नहीं पहुंच सकी है। इस कारण यह कार्य अब शुक्रवार से आरंभ कराया जा सकता है। कार्य आरंभ होने पर ही शुरूआत में भारी वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। इसे अन्य मार्गों से पास कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। उनके स्तर से तैयारी भी की जा रही है।

- राजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग





यह भी पढ़ें- रामपुर PWD ऑफिस में मचा गदर! ग्राम प्रधान ने जेई का पकड़ा गिरेवान, बीच-बचाव में आए कर्मचारी; जानें क्या था पूरा विवाद?   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476944