LHC0088 • 9 hour(s) ago • views 825
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, महोबा। शादी समारोह से खाना बनाकर लौट रही चार महिलाओं को लोडर ने महोबा से छतरपुर जाने वाले रोड पर गुरुवार तड़के तीन बजे मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौत हो गई।
महोबा सदर कोतवाली के मोहल्ला भटीपुरा की 45 वर्षीय श्यामरानी शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करती थी। बुधवार की रात वह सहयोगी महिलाओं 65 वर्षीय तुलसा निवासी भटीपुरा, 35 वर्षीय गीता निवासी डाकबंगला व 50 वर्षीय भगवती निवासी कल्याण सागर के साथ महोबा-छतरपुर रोड किनारे स्थित मीना पैलेस में शादी समारोह में खाना बनाने गई थी। तड़के चारों पैदल अपने घर लौट रही थी।
राहगीरों व पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां सिर में गंभीर चोट के कारण श्यामरानी को मृत घोषित कर दिया गया। गीता की उपचार दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- UP में सपनों की विदाई, आसमान से दुल्हन आयी.....हेलीकॉप्टर में लेकर पहुंचा दूल्हा
बाकी दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में भगवती ने भी दम तोड़ दिया। तुलसा का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।  |
|