search

Railway Recruitment 2026: कोंकण रेलवे में ट्रेनी अप्रेंटिस पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता वेतन चयन सहित पूरी डिटेल करें चेक

Chikheang 1 hour(s) ago views 414
  

konkan railway apprenticeship



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी युवा रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से स्टार्ट होकर 20 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
पात्रता एवं मापदंड

  • इस भर्ती में भाग के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा आदि प्राप्त किया हो।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2001 से पहले एवं 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के लिए अन्य सभी वर्गों से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। एससी, एसटी, फीमेल, माइनोरिटीज एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न स्ट्रीम्स/ ब्रांचेज के अंतर्गत कुल 190 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती डिटेल नीचे टेबल से देख सकते हैं-
सिविल इंजीनियरिंग30
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग20
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग10
मैकेनिकल इंजीनियरिंग20
डिप्लोमा (सिविल)30
डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल)20
डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स)10
डिप्लोमा (मैकेनिकल)20
जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट30


Konkan Railway Apprentice Notification 2026 PDF

  
चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के जरिये किये जायेगा। भर्ती की विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Railway ALP Recruitment 2026: खुशखबरी, आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन जल्द    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168198