search

भागलपुर में 20 हजार घरों को नोटिस बेअसर, टैक्स वसूली एक फीसद भी नहीं; अब सील हो सकता है मकान

deltin33 3 hour(s) ago views 532
  

20 हजार घरों को नोटिस बेअसर, टैक्स वसूली एक फीसद भी नहीं (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहरी क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। पिछले एक माह में निगम ने 20 हजार घरों को नोटिस जारी कर बकाया टैक्स जमा करने का निर्देश दिया था।

इन घरों से लगभग दो करोड़ रुपये की वसूली का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब तक केवल करीब 200 घरों से ही टैक्स जमा हो सका है। यह कुल नोटिस का एक प्रतिशत भी नहीं है, जिससे निगम प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
25 करोड़ का लक्ष्य, 22 करोड़ ही वसूले

नगर निगम को चालू वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स वसूली का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 22 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। लक्ष्य की तुलना में अभी भी तीन करोड़ रुपये की कमी बनी हुई है। मार्च तक ब्याज माफी की घोषणा के बावजूद बकायेदारों की उदासीनता निगम के लिए बड़ी समस्या बन गई है।

ब्याज माफी का लाभ उठाकर लोग समय पर भुगतान करें, तो लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। लेकिन नोटिस के बावजूद भुगतान की रफ्तार बेहद धीमी है।
70 हजार होल्डिंग, 22 हजार बकाया

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार शहर में 83 हजार होल्डिंग है। लेकिन आउट सोर्सिंग एजेंसी लाजीकूफ ने कुल 70 हजार होल्डिंग दर्ज किया है। इनमें से 48 हजार घरों से टैक्स की वसूली हो चुकी है, जबकि 22 हजार घरों से अब भी टैक्स बकाया है।

इन बकायेदारों से वसूली करना निगम व आउट सोर्सिंग एजेंसी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। एजेंसी के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव बताते हैं कि निगम के स्तर से दूसरा नोटिस जारी करवाया जाएगा।
लाल नोटिस और सख्त कार्रवाई की तैयारी

निगम प्रशासन अब सख्ती के मूड में है। 15 दिनों के भीतर बड़े बकायेदारों को ‘लाल नोटिस’ जारी करने की तैयारी है। फिलहाल 40 लाल नोटिस तैयार किए जा चुके हैं।  

इससे पहले 20 लाल नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से केवल पांच लोगों ने भुगतान किया। यदि इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो विधिसम्मत कार्रवाई, जैसे संपत्ति जब्ती या अन्य कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।
विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर

होल्डिंग टैक्स नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है। इसी राशि से सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य संचालित होते हैं। वसूली में कमी आने से विकास योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे मार्च तक चल रही ब्याज माफी योजना का लाभ उठाकर शीघ्र बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करें, ताकि शहर के विकास कार्य निर्बाध रूप से जारी रहे।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477175