search

बाराबंकी में बेकाबू रफ्तार बनी जानलेवा, सन्यासी समेत दो की मौत, दो की हालत गंभीर

cy520520 3 hour(s) ago views 995
  



जागरण टीम, बाराबंकी। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने फिर दो जिंदगियां छीन लीं। कोठी, रामनगर और कुर्सी में अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्ध सन्यासी सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग और लापरवाही हादसों की प्रमुख वजह मानी जा रही है।


रामनगर के लच्छीपुरवा मजरे डडियामऊ निवासी 73 वर्षीय रामसनेही फतेहपुर के गंगमऊ में स्थित खजुरिहा बाबा कुटी पर रहते थे। सन्यास ले चुके रामसनेही अपने घर आए थे, जहां से बुधवार को साइकिल से वापस कुटी जा रहे थे। बिलखिया मोड़ पर सुढ़ियामऊ की ओर से जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने रामसनेही की साइकिल में टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल रामसनेही को परिवारजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उसके पुत्र विक्रम बहादुर ने बताया कि पिता सन्यासी हो गए थे, जो खजुरिहा बाबा कुटी पर ही रहते थे।

कोठी: तुनिहा हिम्मतपुर निवासी धर्मराज गुरुवार सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक होटल पर चाय पीने जा रहे थे। डफरारपुर में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। धर्मराज इकलौता सहारा थे। तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि अज्ञात वाहन को तलाश जा रहा है।  

निंदूरा: घुंघटेर के टिकरा निवासी चंदन मिश्रा गुरुवार दोपहर बाइक से टिकैतगंज जा रहे थे। टिकैतगंज-घुंघटेर मार्ग पर मतलूकपुर के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कुर्सी कोतवाल कृष्णकांत सिंह ने जानकारी से इन्कार किया है।

त्रिवेदीगंज: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में पलट जाने से चालक घायल हो गया। घटना गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे कोतवाली हैदरगढ़ के शारदा सहायक नहर के मोड़ स्थित दहिला पोखरा मार्ग पर हुआ। रायपुर निवासी विमल ट्रैक्टर से पोखरा जा रहे थे।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163838