सेक्टर-12 समेत कई सेक्टरों व ग्रामीण एरिया में बाधित रहेगी बिजली सप्लाई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सेक्टर-12, 20, 25 और 49 के कुछ हिस्सों, आकाश होटल के पास, अटावा और मक्खन माजरा में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी प्रकार, मलोया कालोनी और गांव के कुछ भागों, गुरु रविदास भवन के पास, रामदरबार और सीके प्रेसिडेंट क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा, सेक्टर-23 और न्यू मक्खन माजरा के कुछ हिस्सों में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए उपभोक्ता काॅल सेंटर और वाट्सएप नंबर 9240216666 पर संपर्क कर सकते हैं।  |