search

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर क‍िया डिजिटल अरेस्ट, बस्‍ती के युवक से चार लाख की ठगी

deltin33 1 hour(s) ago views 651
  



जागरण संवाददाता, बस्ती। अलग-अलग घटनाओं में साइबर ठगों ने दो लोगों के खाते से 4.72 लाख रुपये पार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साइबर अपराधियों ने दुबौलिया क्षेत्र के ग्राम सिकटिहवा निवासी मोहनलाल चौधरी को अपना शिकार बनाया है। ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच उत्तर प्रदेश का अधिकारी बताकर उनको डिजिटल अरेस्ट रखा और डरा-धमकाकर उसके बैंक खाते से चार लाख रुपये पार कर दिए।

पीड़ित युवक के पास एक अज्ञात नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को कथित तौर पर क्राइम ब्रांच के अधिकारी के रूप में पेश कर कहा कि तुम लड़कियों से बात करते हो, जेल जाओगें, तुम्हारी सारी वीडियो मेरे पास उपलब्ध है, मैं तुम्हारा सारा वीडियो प्रसारित कर दूंगा। ठगों ने पुलिस की वर्दी पहनकर युवक को स्काइप पर वीडियो काल किया। पीछे का बैकग्राउंड बिल्कुल असली पुलिस स्टेशन जैसा दिख रहा था।

इसी तरह दूसरी घटना में परसरामपुर के बबौना निवासी संतोष के पास उनका चाचा बन के साइबर ठग ने काल किया और बोला पहले दो रुपये भेज रहा हूं, देख लो जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, उसके बताने के मुताबिक एसबीआइ के खाते से आनलाइन 72,701 रुपये कट गया।

यह भी पढ़ें- 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मची खलबली   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477301