search

FIR की कॉपी पढ़कर ठगों ने फिल्म निर्माता को लगाया चूना, IMEI नंबर बना जाल

Chikheang 1 hour(s) ago views 419
  

FIR की कॉपी पढ़कर ठगों ने फिल्म निर्माता को लगाया चूना (फोटो सोर्स- जेएनएन)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब अपराधी सिर्फ चोरी ही नहीं कर रहे, बल्कि पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड की गई FIR पढ़कर लोगों को साइबर ठगी का शिकार भी बना रहे हैं। ऐसा ही मामला फिल्म लई भारी के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आर्यन करिया के साथ हुआ।

ठगों ने महाराष्ट्र पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड उनकी FIR से मोबाइल का IMEI नंबर और अन्य जानकारी हासिल की। उसी जानकारी का इस्तेमाल कर उन्हें दोबारा ठग लिया गया। करीया ने इस मामले की शिकायत साइबर पुलिस में दर्ज कराई है और पुलिस से अपील की है कि FIR में संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक न की जाए।
17 दिसंबर 2025 को घर में चोरी

आर्यन करिया मुलुंड वेस्ट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 17 दिसंबर 2025 की सुबह उनके घर में चोरी हुई। उन्होंने बताया कि वे सुबह 4:04 बजे अलार्म से जागे और फिर सो गए। जब दोबारा उठे तो उनका महंगा सैमसंग फोल्डेबल फोन, लैपटॉप और 15,000 रुपये नकद गायब थे। घर का दरवाजा खुला मिला।

सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब 4:42 बजे एक आरोपी को सोसाइटी में घुसते देखा गया। यह फुटेज उन्होंने मुलुंड पुलिस को सौंप दी और FIR दर्ज कराई।
19 जनवरी 2026 को साइबर ठगी

करीब एक महीने बाद, 19 जनवरी 2026 को उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे उनका सैमसंग फोल्ड-5 फोन असम में मिला है। ठग ने भरोसा जीतने के लिए सही IMEI नंबर बताया, जो FIR में दर्ज था। उसने मोबाइल कूरियर करने के नाम पर 2,596 रुपये मांगे और एक QR कोड भेजा। करीया ने बताए गए QR कोड पर पैसे भेज दिए, लेकिन बाद में समझ आया कि उनके साथ ठगी हो गई है। कोई पार्सल नहीं आया।
साइबर पुलिस में शिकायत

21 जनवरी 2026 को आर्यन करिया ने मुलुंड साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCPR) पर भी शिकायत की, जिसे बाद में मुलुंड पुलिस स्टेशन को भेज दिया गया।

इसके बाद 4 फरवरी 2026 को वही आरोपी फिर से उनकी सोसाइटी में घुसता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया। वह पड़ोसी इमारत से अंदर आया और फरार हो गया।

करीया का कहना है कि उनकी FIR की कॉपी में IMEI नंबर, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी लिखी गई थी। ठगों ने वही जानकारी पढ़कर उन्हें फोन किया और धोखा दिया। उन्होंने महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस से अपील की है कि ऐसी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक न की जाए।

एयर टिकट बुकिंग में गड़बड़ी? DGCA के नए निर्देश से यात्रियों को बड़ी राहत   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168378