search

Haryana: 10 साल की मासूम के साथ मौसेरे भाई ने की हैवानियत, बच्ची की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

deltin33 1 hour(s) ago views 681
हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक रूह कंपा देने वाली खबर आई है, जहां रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई। IMT इलाके के एक गांव में रहने वाली महज 10 साल की मासूम बच्ची अपनों की ही हैवानियत का शिकार बन गई। आरोप है कि उसके ही रिश्ते के भाई ने घर में अकेला पाकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।



हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र बल्लभगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़के ने अपनी ही 10 साल की मौसी की लड़की को हवस का शिकार बनाया। बुधवार (25 फरवरी) की दोपहर को हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।



सूने घर में घुसकर की दरिंदगी




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-expressed-displeasure-over-chapter-on-corruption-in-judiciary-in-ncert-book-and-directed-to-fix-accountability-article-2376551.html]PM मोदी ने NCERT की किताब में “न्यायपालिका में भ्रष्टाचार” वाले चैप्टर पर जताई नाराजगी, जवाबदेही तय करने का दिया निर्देश
अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:09 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/central-forces-enter-west-bengal-ahead-of-sir-voter-list-release-240-companies-will-arrive-tomorrow-ec-in-action-ahead-of-elections-article-2376540.html]वोटर लिस्ट जारी होने से पहले बंगाल में केंद्रीय बलों की एंट्री! कल से 240 कंपनियां पहुंचेंगी, चुनाव से पहले एक्शन मोड में EC
अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 7:47 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-no-da-hike-despite-supreme-court-order-workers-take-to-the-streets-again-ahead-of-bengal-elections-article-2376493.html]सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी DA नहीं! बंगाल चुनाव से पहले फिर सड़क पर उतरे कर्मचारी
अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 6:29 PM

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यहां गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बच्ची घर पर बिल्कुल अकेली थी। उसकी माँ और भाई एक प्राइवेट कंपनी में काम पर गए हुए थे।



इसी दौरान बच्ची की मौसी का 15 साल बेटा घर पहुंचा। घर में किसी बड़े को न पाकर उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।



शाम को जब बिगड़ी तबीयत



शाम को जब परिवार के लोग काम से लौटे, तो उन्होंने बच्ची को तड़पते हुए पाया। उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसे देखकर घरवाले तुरंत उसे अस्पताल ले गए।



अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।



पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी



मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और अस्पताल पहुँचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को दबोच लिया है।



आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।



न चीख न पुकार... दिल्ली में दरिंदे पति ने गर्भवती पत्नी समेत तीन मासूम बेटियों का गला रेता! सांस की नली तक कट गई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304