search

Rajkot Cyber Fraud Case: कई राज्यों में फैले ₹1500 करोड़ के साइबर रैकेट का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

cy520520 3 hour(s) ago views 777
Rajkot Cyber Fraud Case: गुजरात के राजकोट जिले में 1500 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी रैकेट में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 9 हो गई है। यह जानकारी गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।



राजकोट (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय गुर्जर ने बताया कि बुधवार को तेलंगाना निवासी आदिलुद्दीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। वह फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) में पैसे ट्रांसफर करने और फिर \“अंगड़िया\“ (पारंपरिक कूरियर) चैनलों के माध्यम से पैसे वापस लेने के काम में शामिल था।



उन्होंने गिरफ्तार किए गए अन्य दो व्यक्तियों की पहचान राजकोट के मिहिर रंगानी और हिरेन लिम्बासिया के रूप में की, जो बैंक खाते उपलब्ध कराने, पैसे निकालने और धनराशि ट्रांसफर करने के लिए जिम्मेदार थे।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rising-bharat-summit-2026-it-is-mandatory-to-have-satellite-connectivity-sim-binding-is-the-need-of-todays-time-jyotiraditya-scindia-article-2376810.html]Rising Bharat Summit 2026: देश में सैटेलाइट कनेक्टिविटी होना जरूरी, सिम बाइंडिंग आज के समय की जरूरत: सिंधिया
अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 11:25 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/holi-special-trains-list-indian-railways-new-trains-route-stoppage-article-2376729.html]Holi Special Trains: रेलवे ने जारी की 10 नई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, तुरंत चेक करें रूट
अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 10:29 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rising-bharat-summit-2026-pm-narendra-modi-india-growth-agenda-union-ministers-and-global-voices-to-shape-liveblog-2376736.html]Rising Bharat Summit 2026: टेलीकॉम और मोबाइल टेक्नोलॉजी आज के टाइम में नहीं रह गई लग्जरी- ज्योतिरादित्य सिंधिया
अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 11:25 AM

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इस मामले में 13 फरवरी को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में विभिन्न निजी बैंकों में 15 खाते खोले गए थे, जिन्हें कृषि उपज बाजार समिति (मार्केटिंग यार्ड) फर्मों के माध्यम से सुनियोजित तरीके से संचालित किया जाता था।



एसपी ने बताया, “APMC (कृषि उपज मंडी समिति) खातों का इस्तेमाल इसलिए किया गया क्योंकि जीएसटी और टीडीएस के अनुपालन नियम समान रूप से लागू नहीं होते थे, जिससे इनका दुरुपयोग आसान हो जाता था। इन खातों में तीन अलग-अलग श्रेणियों की धनराशि का लेन-देन होता था, जिनमें साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धन, जुआ से संबंधित लेन-देन और जीएसटी गतिविधियों से जुड़ा धन शामिल है।”



उन्होंने आगे बताया कि अब तक की जांच में इन खातों से जुड़े लगभग 1500 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है।



पुलिस ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल-1930 पर कुल 180 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें गुजरात से 21 शिकायतें (2.94 करोड़ रुपये से संबंधित) और अन्य राज्यों से 159 शिकायतें (20.21 करोड़ रुपये से संबंधित) शामिल हैं।



यह भी पढ़ें: Holi Special Trains: रेलवे ने जारी की 10 नई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, तुरंत चेक करें रूट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163906