search

Su-30MKI Crash: ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे लेफ्टिनेंट पूर्वेश, 10 दिन पहले ही घर से आए थे वापस

Chikheang Yesterday 20:01 views 160
Su-30MKI Crash: असम में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान हादसे में अपने बेटे फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर को खोने वाले रवींद्र दुरागकर के पास अब उनकी यादों के सिवा कुछ नहीं बचा है। पूर्वेश दुरगकर की गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग में उनके सुखोई Su-30 MKI फाइटर जेट के क्रैश होने से शहीद हो गए हैं। पूर्वेश ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे और हादसे से करीब 10 दिन पहले ही अपने परिवार से मिले थे।



28 साल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दस दिन पहले ही एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर स्थित अपने घर आए थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी नागपुर में ही की थी और वे अविवाहित थे। समाचार एजेंसी PTI से बातचीत में उनके पिता रवींद्र दुरगकर ने बताया कि शुरुआत में परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि पूर्वेश ऑपरेशन सिंदूर में शामिल थे।



VIDEO | Sukhoi-30 MKI fighter jet crash: Flight Lieutenant Purvesh Duragkar\“s father Ravindra Duragkar says, “15 days after Operation Sindoor was paused, did we get to know that he was part of the operation. He did not have his mobile phone with him during that time. We were not… https://t.co/PJSUF33yz1 pic.twitter.com/WY3IT3Yr8f — Press Trust of India (@PTI_News) March 6, 2026









संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bihar-cm-nitish-kumar-son-nishant-kumar-set-for-a-political-debut-in-politics-join-janata-dal-united-article-2380078.html]नीतीश के राज्यसभा जाने के बीच बड़ा फैसला, निशांत कुमार करेंगे पॉलिटिकल डेब्यू, जानें...कब ज्वाइन करेंगे पार्टी?
अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 7:55 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/hurun-global-rich-list-2026-india-adds-57-new-billionaires-taking-the-total-to-308-mumbai-continues-to-dominate-article-2380042.html]Hurun Global Rich List 2026: भारत में 57 नए अरबपति बने, मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब रखा बरकरार
अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 5:05 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/who-next-bihar-cm-after-nitish-kumar-resignation-besides-samrat-chaudhary-bjp-these-four-names-are-in-running-article-2380036.html]नीतीश कुमार के बाद अब कौन बनेगा बिहार का सीएम? सम्राट चौधरी के अलावा रेस में हैं ये 3 नाम
अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 4:41 PM

ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे पूर्वेश



पूर्वेश दुरगकर के पिता, रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया, “ऑपरेशन सिंदूर खत्म होने के करीब 15 दिन बाद हमें पता चला कि हमारा बेटा इस ऑपरेशन का हिस्सा था। उस समय उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था, इसलिए उस दौरान हमारा उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था।” उन्होंने कहा, “मेरे बेटे को भारतीय वायुसेना का हिस्सा होने पर बहुत गर्व था। वह कभी-कभी हमें फाइटर जेट उड़ाने के अपने अनुभव और IAF के जेट्स की तेज रफ्तार के बारे में बताया करता था। वह अपने साथ काम करने वाले साथियों का भी बहुत सम्मान करता था।” पिता के अनुसार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश को फाइटर जेट उड़ाने पर बेहद गर्व था। उनकी पोस्टिंग असम के तेजपुर एयरबेस पर थी, लेकिन वहां रनवे पर मरम्मत का काम चल रहा था, इसलिए वे फिलहाल जोरहाट से ऑपरेशन कर रहे थे।



असम में हुआ हादसा



फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर और स्क्वाड्रन लीडर अनुज एक Su-30 MKI फाइटर जेट में ट्रेनिंग मिशन पर थे। बताया गया कि विमान ने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान रडार से गायब हो गया। बाद में विमान क्रैश हो गया और दोनों पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, रूस में बने इस फाइटर जेट से शाम 7:42 बजे संपर्क टूट गया था। पूर्वेश के पिता ने कहा, “मेरे बेटे ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान दे दी। हर किसी को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उसने अपना सपना पूरा किया, लेकिन वह देश की उतनी सेवा नहीं कर पाया जितनी वह करना चाहता था। उसका करियर अभी सिर्फ चार साल का ही था।”



बता दें कि, ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी ग्रुप द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। इसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। बाद में 10 मई को सीज़फायर की घोषणा कर दी गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168924