search

सीएम नीतीश कुमार के भाई का दावा, 'निशांत कुमा ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 29

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार ने प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर जदयू नेता निशांत कुमार का नाम आगे किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर निशांत कुमार प्रदेश की कमान संभाल लेंगे।   
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान सतीश कुमार ने कहा कि अगर निशांत कुमार पर भरोसा किया जाए तो वे मुख्यमंत्री के तौर पर दायित्व निभा सकते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ हैं। अगर उनके कंधे पर बिहार संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे संभाल लेंगे।  




सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और दिल्ली जाने को लेकर उनके भाई सतीश कुमार ने कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि वे बिहार छोड़कर न जाएं। लेकिन, राज्यसभा जाने का फैसला उनका था। इसीलिए, वे जा रहे हैं।  
'बिहार दिवस' के मौके पर जदयू नेता निशांत कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य के गौरवशाली इतिहास को हर साल 'बिहार दिवस' के रूप में मनाया जाता है।  
बताते चलें कि निशांत कुमार को बिहार की कमान सौंपने की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार ने जहां उनके नाम पर मुहर लगाई है, तो वहीं जदयू के अंदर भी कई नेताओं ने दावा किया है कि वे निशांत कुमार को सीएम बनाने के लिए काम करेंगे।  




हाल ही में जब निशांत कुमार अपने पैतृक गांव पहुंचे तो वहां भी ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बाद प्रदेश की कमान निशांत ही संभाले।  
मालूम हो कि हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर प्रदेशवासियों को चौंका दिया था। नीतीश कुमार ने कहा था कि वे राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं, इसीलिए वे राज्यसभा जाना चाहते हैं।  
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए। नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव जीत लिया। दूसरी ओर, वे लगातार प्रदेश में 'समृद्धि यात्रा' के दौरान योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं।  
इसी बीच निशांत कुमार ने राजनीतिक जीवन में प्रवेश कर लिया है। बहुत जल्द वे यात्रा पर निकलने वाले हैं, जहां वे कार्यकर्ताओं के अलावा लोगों से मुलाकात कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।






Deshbandhu




Satish KumarpoliticsNitish Kumarbihar news










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
139832