search

‘धुरंधर 2’ में नवाब शफीक का किरदार चर्चा में, ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 0

मुंबई। Mashhoor amrohi Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी, एक्शन और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के साथ-साथ इसके किरदार भी सुर्खियों में हैं। खास तौर पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से प्रेरित किरदार ‘नवाब शफीक’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जिसे अभिनेता मशहूर अमरोही ने निभाया है। दिलचस्प बात यह है कि अमरोही को यह भूमिका शुरुआत में ऑफर ही नहीं की गई थी। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस किरदार, अपनी तैयारी और निर्देशक आदित्य धर के साथ काम करने के अनुभव को विस्तार से साझा किया।




  
डायरेक्टर आदित्य धर का विजन  


मशहूर अमरोही ने बताया कि जब उनकी पहली मुलाकात निर्देशक आदित्य धर से हुई, तो उन्होंने फिल्म की कहानी का एक अलग और कम चर्चा में रहने वाला पहलू समझाया। अमरोही के मुताबिक, आदित्य ने कहा कि हम सभी भारत, मुंबई और देश में हुए हमलों से परेशान हैं, पुलवामा, 26/11 जैसे हमलों के बारे में हम जानते हैं। लेकिन इन घटनाओं का एक ऐसा पहलू भी है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते।” उन्होंने आगे बताया कि महज कुछ ही मिनटों में आदित्य धर ने उन्हें यह समझा दिया कि पड़ोसी देश में कुछ घटनाएं किस तरह अंजाम दी जाती हैं, उनके पीछे की सोच क्या होती है और उनका असर कितना व्यापक होता है। अमरोही के शब्दों में, यह फिल्म उसी अनदेखे पहलू को दिखाती है। साथ ही यह हमारी जवाबी कार्रवाई, हमारी वापसी और एक तरह से बदले की भावना को भी दर्शाती है।




  
पहले मेजर इकबाल के लिए दिया था ऑडिशन  


मशहूर अमरोही ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें शुरुआत में फिल्म के एक अलग किरदार मेजर इकबाल के लिए बुलाया गया था, जिसे अंततः अर्जुन रामपाल ने निभाया। उन्होंने कहा, “मुझे मेजर इकबाल के रोल के लिए ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। मैंने जो डायलॉग पढ़े, वे उसी किरदार के थे। मेरी उर्दू अच्छी होने के कारण शायद मुझे इसके लिए उपयुक्त माना गया।” हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने नवाब शफीक के किरदार के लिए कभी ऑडिशन नहीं दिया था। बावजूद इसके, निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें इस भूमिका के लिए चुना, क्योंकि उन्हें लगा कि अमरोही इस किरदार को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं।




  
किरदार के लिए खास तैयारी  


नवाब शफीक के किरदार को जीवंत बनाने के लिए मशहूर अमरोही ने काफी मेहनत की। उन्होंने बताया कि इस भूमिका के लिए उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कई भाषण देखे, ताकि उनके हाव-भाव, बोलने का अंदाज और बॉडी लैंग्वेज को समझ सकें। इसके अलावा, उनके लुक को और प्रभावी बनाने के लिए मेकर्स ने कई प्रयोग किए। शुरुआत में एक खास टोपी के साथ उनका लुक तैयार किया ग या, लेकिन टीम को लगा कि किरदार में और गहराई लाने की जरूरत है। इसके बाद प्रोस्थेटिक्स (मेकअप तकनीक) का सहारा लिया गया, जिससे उनके चेहरे और व्यक्तित्व में जरूरी बदलाव किए जा सके। इस प्रक्रिया ने किरदार को और ज्यादा वास्तविक और प्रभावशाली बनाने में मदद की।




  
फिल्म के किरदारों से बढ़ी चर्चा  


‘धुरंधर 2’ में कई ऐसे किरदार हैं जो वास्तविक घटनाओं और व्यक्तित्वों से प्रेरित बताए जा रहे हैं। नवाब शफीक का किरदार भी इसी श्रेणी में आता है, जिसने दर्शकों के बीच जिज्ञासा और बहस दोनों को जन्म दिया है। फिल्म की कहानी में इस किरदार की भूमिका अहम बताई जा रही है, क्योंकि यह उस राजनीतिक और रणनीतिक परत को दर्शाता है जो आमतौर पर पर्दे के पीछे रहती है।








Editorial Team




mashhoor amrohi dhurandhar 2Dhurandhar 2Mashahoor AmrohiArjun RampalAditya Dharआदित्य धर










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
139784