search

भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD का आज ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 199

नई दिल्ली। देशभर में आज मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान-गुजरात जैसे कई राज्यों में गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।उत्तर भारत की बात करें तो उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने वाली है।




पूर्वी भारत में अंडमान निकोबार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में भी कल बारिश होगी। ओडिशा, झारखंड में तेज तूफान जिसकी स्पीड 60 किमी प्रति घंटे होगी के आने की संभावना है। बिहार में भी ऐसा ही तूफान आ सकता है।
वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।




दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय व आंतरिक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 9 मई, छत्तीसगढ़ में भी बारिश, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। महाराष्ट्र में भी कल बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है।






National Desk



Weather UpdateWeather Forecastaaj ka mausam









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151551