search

आईआईटी दिल्ली में सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 195

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने संविदात्मक आधार पर सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (वरिष्ठ परियोजना वैज्ञानिक) और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (परियोजना वैज्ञानिक) के 2-2 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
  इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।




  एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए प्रथम श्रेणी में एमबीए के साथ प्रासंगिक क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव होना चाहिए। वहीं, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रथम श्रेणी में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, एमपीएच/समकक्ष होना चाहिए। इसी के साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य में अनुभव के साथ स्कोपस इंडेक्स जर्नल/प्रतिष्ठित राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यवाहियों में कम से कम 2 शोध पत्र प्रकाशित किए होना चाहिए।




  योग्य अभ्यर्थियों का चयन अनुभव और कौशल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए 47,790 से 62,350 रुपए और सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए 60,750 से 79,269 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
  आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स (शैक्षणिक योग्यताएं, अंकों का प्रतिशत/विभाग सहित, कार्य अनुभव का विवरण, आदि) को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।






Deshbandhu











Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151575