search

गूगल 2029 तक स्पेसएक्स को देगा 30 अरब डॉलर, एआई ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 104

नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने कहा है कि गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने क्लाउड सेवाओं से जुड़े एक समझौते के तहत कंप्यूटिंग क्षमता हासिल करने के लिए हर महीने 92 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई है, जो अक्टूबर 2026 से जून 2029 तक चलेगा।
  अमेरिका में एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, इस करार की कुल कीमत लगभग 30 अरब डॉलर बैठती है। यह राशि समझौते की पूरी अवधि के दौरान मासिक भुगतान के आधार पर तय की गई है।




  स्पेसएक्स ने बताया कि इस समझौते के तहत गूगल को 1,10,000 एनवीडिया ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) के साथ-साथ सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू), मेमोरी और अन्य संबंधित हार्डवेयर तक पहुंच प्राप्त होगी। यह क्षमता गूगल की एआई सेवाओं को मजबूत करने में मदद करेगी।
  एनवीडिया के एच200 चिप्स की क्षमता के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि यह व्यवस्था 100 मेगावाट से अधिक कंप्यूटिंग शक्ति उपलब्ध करा सकती है, जो किसी भी समय लगभग 75,000 घरों को बिजली उपलब्ध कराने के बराबर मानी जा रही है।




  एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यदि स्पेसएक्स 30 सितंबर तक एनवीडिया चिप्स तक पहुंच उपलब्ध नहीं करा पाता है, तो गूगल को समझौता समाप्त करने का कानूनी अधिकार होगा। इसके लिए एक महीने की अतिरिक्त छूट अवधि भी दी गई है।
  इसके अलावा, दोनों पक्षों को 90 दिन का नोटिस देकर इस समझौते को समाप्त करने का अधिकार भी होगा।
  रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल क्लाउड के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह समझौता कंपनी को उसकी एआई सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा।




  अल्फाबेट ने अपनी तिमाही आय रिपोर्ट में बताया कि गूगल क्लाउड का बैकलॉग, यानी ऐसे अनुबंध जिनसे अभी राजस्व नहीं मिला है, बढ़कर 460 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। यह पिछली तिमाही की तुलना में लगभग दोगुना है।
  गूगल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "यह एक अल्पकालिक और समयानुकूल समझौता है, जिससे हमें अपने एजेंट प्लेटफॉर्म और जेमिनी एंटरप्राइज के लिए बढ़ती ग्राहक मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त क्षमता मिलेगी।"




  उन्होंने कहा कि इन सेवाओं की मांग कंपनी की उम्मीदों से भी ज्यादा तेजी से बढ़ी है।
  स्पेसएक्स इससे पहले एंथ्रोपिक पीबीसी के साथ भी इसी तरह का समझौता कर चुका है।
  विश्लेषकों का कहना है कि भले ही एक्सएआई कोडिंग क्षमता के मामले में कुछ प्रतिस्पर्धियों से पीछे हो, लेकिन उसकी सबसे बड़ी ताकत डेटा सेंटर अवसंरचना है।
  कंपनी ने टेनेसी के मेम्फिस में बड़े डेटा सेंटर विकसित किए हैं और अब मिसिसिपी में भी उनका विस्तार कर रही है।
  स्पेसएक्स ने इस वर्ष की शुरुआत में खुलासा किया था कि वर्ष 2025 के अंत तक कंपनी में गूगल की 6.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। हालांकि, एलन मस्क की एक्सएआई के साथ स्पेसएक्स के विलय के बाद गूगल की हिस्सेदारी घटकर लगभग 5 प्रतिशत रह गई है।






Deshbandhu



Science & TechnolegyGoogle Newsdelhi news









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151872