search

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 1,607 अप्रेंटिस पदों ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 58

भोपाल। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), सिंगरौली ने अप्रेंटिस के कुल 1,607 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनसीएल की ओर से जारी 1,607 रिक्तियों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 241, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 305, ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई के 906 और पैरामेडिकल अप्रेंटिस के 155 पद शामिल हैं।
  ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 241 पदों में विद्युत अभियांत्रिकी स्नातक के 45, यांत्रिक अभियांत्रिकी स्नातक के 43, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी स्नातक के 13, खनन अभियांत्रिकी स्नातक के 17, इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी स्नातक के 8, सिविल अभियांत्रिकी स्नातक के 16, सूचना प्रौद्योगिकी स्नातक के 7, वाणिज्य स्नातक के 58, कला स्नातक (बीए) के 7, कानून स्नातक (एलएलबी) के 12 और कंप्यूटर अनुप्रयोग स्नातक के 15 पद शामिल हैं।




  डिप्लोमा अप्रेंटिस के 305 पदों में बैक ऑफिस मैनेजमेंट में डिप्लोमा के 13, खनन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के 29, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के 67, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के 72, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के 12, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के 56, आधुनिक कार्यालय प्रबंधन और सचिवीय कार्यप्रणालियों में डिप्लोमा के 16, कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में डिप्लोमा के 14, पर्यावरण इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के 5 और सर्वेक्षण इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के 21 पद शामिल हैं।




  ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) के 906 पदों में आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 244, आईटीआई फिटर के 349, आईटीआई वेल्डर के 110, आईटीआई टर्नर के 44, आईटीआई मशीनिस्ट के 43, आईटीआई ऑटो इलेक्ट्रीशियन के 63, आईटीआई कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक के 32, आईटीआई डीजल मैकेनिक के 11 और आईटीआई मोटर मैकेनिक वाहन के 10 पद शामिल हैं।
  पैरामेडिकल अप्रेंटिस के 155 पदों में फिजियोथेरेपी में स्नातक के 6, नर्सिंग में स्नातक के 30, आयुर्वेद में स्नातक के 3, ऑप्टोमेट्री में स्नातक के 3, योग में स्नातक के 3, डाइटेटिक्स में स्नातक के 3, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के 10, फार्मेसी में डिप्लोमा के 15, ईसीजी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के 10, जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा के 60, एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के 10 और ऑप्थेल्मिक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के 2 पद शामिल हैं।




  एनसीएल की ओर से जारी इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएपीएस या एनएटीएस के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले फटाफट जमा कर दें।
  आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, सूचना प्रौद्योगिकी/इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री, डिप्लोमा, मैट्रिकुलेशन (10वीं) के साथ आईटीआई प्रमाणपत्र आदि होना चाहिए।




  आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह पोस्ट के अनुसार 9,600 से 13,700 रुपए के बीच स्टाइपेंड दिया जाएगा।






Deshbandhu



Carrier ShipMadhya Pradesh









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151785