search

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: अंबेडकरनगर में एक ल ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 38

अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार तड़के अंबेडकरनगर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घायल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।यह मुठभेड़ बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास सुबह करीब चार बजे हुई। STF को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी आसिम इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख आसिम ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने उसे मार गिराया।




नोएडा STF यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मारा गया अपराधी कानपुर नगर का रहने वाला था और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में हत्या, डकैती, लूट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों समेत करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2014 में जौनपुर जिले में हुई एक सनसनीखेज डकैती और दोहरे हत्याकांड में भी आसिम की मुख्य भूमिका थी। इस वारदात में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह कुख्यात 'छ्यमार गैंग' का सरगना भी था और कई राज्यों में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।




STF का कहना है कि इस कार्रवाई से प्रदेश में सक्रिय संगठित अपराध के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और उससे जुड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।
बंधक बनाकर डकैती करता था  

पुलिस के अनुसार, आसिफ अपने गैंग के साथ मिलकर घरों में घुसकर लोगों को बंधक बनाकर डकैती करता था। विरोध करने पर वह और उसके साथी धारदार हथियारों या अन्य माध्यमों से हत्या करने से भी नहीं हिचकते थे। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में डकैती, हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के 21 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।  




आसिफ कई चर्चित और जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित था। वर्ष 2013 में सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में उसने अपने गैंग के साथ घर में घुसकर हत्या के बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वर्ष 2014 में जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में उसने साथियों के साथ एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली थी। इस दौरान परिवार के पांच सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें स्वाति और सुमन नामक दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।  




2015 में डकैती के दौरान दो लोगों की हत्या कर दी थी  

इसके अलावा वर्ष 2015 में कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में डकैती के दौरान दो लोगों की हत्या कर दी थी। मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में एक ही रात कई घरों में डकैती की वारदातों में भी उसका नाम सामने आया था। छपार की घटना में उसने अपने साथियों के साथ एक परिवार को बंधक बनाया और विरोध करने पर घर की पुत्रवधू पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।  
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में तासीम नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में भी आसिफ आरोपी था। एसटीएफ का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे इस कुख्यात अपराधी के मारे जाने के बाद उसके गैंग और उससे जुड़े अन्य अपराधियों के संबंध में भी जांच तेज कर दी गई है।






National Desk



UP STFAmbedkar Nagar EncounterAsim AliVicky GangsterKanpur CriminalUP PoliceSTF EncounterWanted Criminal









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151551