कानपुर के चौबेपुर स्थित लोहिया ग्रुप की यूनिट थ्रेड इंडिया लिमिटेड (TIL) के कर्मचारियों ने 25 मई को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी फैक्ट्री गेट के बाहर जमा हो गए और किसी को अंदर जाने से रोक दिया।
कर्मचारियों ने एक यूनियन बनाकर फैक्ट्री गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने फैक्ट्री के अंदर किसी भी कर्मचारी या ठेकेदार को प्रवेश नहीं करने दिया, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने पर चौबेपुर थाने की पुलिस टीम और एसीपी बिल्हौर मौके पर पहुंचे। चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े रहे।
बिल्हौर एसीपी सुभाष चंद्र ने भी कर्मचारियों से वार्ता की। बाद में, फैक्ट्री प्रबंधन और श्रम विभाग की टीम ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित वेतन देने की अपनी मांग रखी।