search

India AI Impact Summit 2026: भारत क्यों आ रहे गूगल, Nvidia समेत 50 से ज्यादा कंपनियों के CEO

deltin55 Half hour(s) ago views 58

भारत में इस बार दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण AI सम्मेलन होने वाला है. हम बात कर रहे हैं India AI Impact Summit 2026 की, जो अगले हफ्ते शुरू होने वाला है. ये इवेंट 16 फरवरी को शुरू होगा और 20 फरवरी तक चलेगा. इसका आयोजन भारत मंडपम में होगा. 
  


इस इवेंट में 100 से ज्यादा देशों के डेलिगेशन के हिस्सा लेंगे. इसमें 15 से 20 सरकारों के प्रमुख, 50 से ज्यादा मंत्री और 50 से ज्यादा दुनिया भर की प्रमुख कंपनी के CEO शामिल होंगे. इसमें भारतीय कंपनियों के प्रमुख भी शामिल होंगे.



समिट में AI इकोसिस्टम से जुड़े लगभग 500 प्रमुख व्यक्ति भी शामिल होंगे. इसमें इनोवेटर्स, रिसर्चर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर शामिल हैं. अगर चर्चित नामों की बात करें, तो गूगल CEO सुंदर पिचाई से लेकर एंथ्रॉपिक के डारियो अमोडेई तक इसका हिस्सा होने वाले हैं. 



भारत इस बार AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम में ना सिर्फ टेक और AI सेक्टर के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. बल्कि 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति भी शामिल होंगे.






गूगल CEO सुंदर पिचाई
        DeepMind के सीईओ डेमिस हसाबिस
        OpenAI CEO सैम अल्टमैन


        एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई
        Nvidia सीईओ जेन्सेन हुआंग
        माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ
        मेटा के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन 
        क्वालकॉम CEO क्रिस्टियानो एमोन और कई नाम शामिल होंगे. 

यह भी पढ़ें: AI समिट का असर, दिल्ली में फाइव स्टार होटलों के किराए में खरीद लेंगे कार







India AI Impact Summit 2026 के लिए रजिस्टर करना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट impact.indiaai.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको रजिस्टर नाउ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको रजिस्टर ऐज डेलिगेट पर जाना होगा. यहां आपको पर्सनल डिटेल्स देनी होंगी.





यह भी पढ़ें: अश्विनी वैष्णव ने बताए AI समिट के 3 बड़े उद्देशय


like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
152572