हुरुन इंडिया के बाद फोर्ब्स की भी आ गई लिस्ट, भारत के इन 100 अरबपतियो ने एक साल में गंवा दिए 9 लाख करोड़ रुपये

deltin33 2025-10-9 22:36:41 views 1246
  



नई दिल्ली। Forbes India 100 Richest List: हुरुन इंडिया के बाद अब फोर्ब्स ने भी भारत के अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भी मुकेश अंबानी का जलवा है। उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल की है। लेकिन भारत के टॉप 100 अमीरों को 100 बिलियन डॉलर यानी करीब 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

2025 की फोर्ब्स सूची में शामिल भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 9% यानी लगभग 100 अरब डॉलर घटकर 1 ट्रिलियन डॉलर रह गई। यह गिरावट मुख्य रूप से कमजोर रुपये और पिछले साल की तुलना में बेंचमार्क सेंसेक्स में 3% की गिरावट के कारण हुई।
भारत के टॉप 10 सबसे अमीर

  • मुकेश अंबानी; 105 अरब अमेरिकी डॉलर
  • गौतम अदाणी और परिवार; 92 अरब डॉलर
  • सावित्री जिंदल; 40.2 अरब डॉलर
  • सुनील मित्तल और परिवार; 34.2 अरब डॉलर
  • शिव नादर: 33.2 अरब डॉलर
  • राधाकिशन दमानी और परिवार; 28.2 अरब डॉलर
  • दिलीप सांघवी; 26.3 अरब डॉलर
  • बजाज परिवार; 21.8 अरब डॉलर
  • साइरस पूनावाला; 21.4 अरब डॉलर
  • कुमार बिड़ला; 20.7 अरब डॉलर


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 105 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की भारत के सौ सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। उनकी संपत्ति में 12% यानी लगभग 14.5 अरब डॉलर की गिरावट आई, जिससे उनकी कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर रह गई।

गौतम अदाणी और उनका परिवार 92 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अदाणी ग्रुप के संस्थापक को सितंबर में राहत मिली जब SEBI ने कहा कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा धोखाधड़ी वाले लेनदेन के आरोप साबित नहीं हो सके। इन आरोपों के कारण 2023 के दौरान अडानी समूह के शेयरों में भारी बिकवाली हुई थी।

ओपी जिंदल समूह की प्रमुख सावित्री जिंदल 40.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में 3.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। जिंदल इस्पात, बिजली और बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में एक विविध औद्योगिक साम्राज्य का नेतृत्व करती हैं। वह भारत की सबसे धनी महिला बनी हुई हैं और अपने दिवंगत पति ओपी जिंदल द्वारा स्थापित दीर्घकालिक औद्योगिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

भारती एयरटेल के संचालक, दूरसंचार दिग्गज सुनील मित्तल और उनका परिवार तीन पायदान चढ़कर 34.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए। मित्तल इस साल सबसे ज्यादा डॉलर कमाने वाले व्यक्ति भी रहे, उन्होंने अपनी संपत्ति में 3.5 अरब डॉलर का इजाफा किया। इससे पहले वे 2008 में इस स्थान पर थे।

HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर 33.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे। पिछले साल की तुलना में वे एक स्थान नीचे खिसक गए। रिटेल चेन डीमार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी और उनका परिवार 28.2 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर रहे। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी और उनका परिवार 26.3 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में 358 अरबपति, टॉप 100 में बस इनका नाम शामिल; ये रही पूरी की पूरी लिस्ट, देखकर भौचक्के रह जाएंगे आप
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
322877

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.