Bihar Assembly Election 2025: क्या राजद हासिल कर पाएगा केवटी में खोई जमीन? भाजपा ने लगा दी थी सेंध

LHC0088 2025-10-10 02:12:59 views 1248
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



विजय कुमार राय, केवटी (दरभंगा)। Keoti Assembly seat 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बजते ही केवटी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले की यह विधानसभा क्षेत्र मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डा. मुरारी मोहन झा ने जीत दर्ज की

वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में केवटी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डा. मुरारी मोहन झा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने आइएनडीआइए महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी व राजद के कद्दावर नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया था।
वापसी की बड़ी चुनौती

दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 5,126 रहा। इस बार समीकरण अलग है। ऐसे में इस बार राजद के सामने वापसी की बड़ी चुनौती है कि अपनी खोई हुई सीट पर कब्जा जमाना। 2015 में राजद और जदयू के बीच गठबंधन था और 2020 में भाजपा-जदयू के बीच गठबंधन हो गया।

इससे पहले 2005 और 2010 के विधानसभा चुनावों में भाजपा और जदयू साथ-साथ थे। दोनों बार सीट बंटवारें में यह सीट भाजपा के हिस्से में गई थी। बड़ी बात है कि तीन बार भाजपा प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत भी हासिल की।
पहले कांग्रेस अब राजद का गढ़

लेकिन जब 2015 में जदयू ने भाजपा से मुंह मोड़कर राजद का साथ लिया तो भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक कुमार यादव को हार मिली। मालूम हो कि केवटी विधानसभा क्षेत्र को पहले कांग्रेस अब राजद का गढ़ कहां जाता है।

2015 के चुनाव में इस सीट पर 54 फीसद मतदान हुई और कुल 1,45,587 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन मतों में 47.14 फीसद यानी 68,601 मत राजद उम्मीदवार डा.फराज फातमी के हिस्से चले गए और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ( अब मधुबनी के सांसद) डा. अशोक कुमार यादव को 7830 मतों से हरा दिया था।

इस तरह डा.अशोक कुमार यादव ने केवटी विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गए। बहरहाल, 2015 में अशोक के हिस्से कुल 41.76 फीसद यानी 60,771 वोट आए थे।

केवटी की 26 और सिंहवाडा़ प्रखंड की 12 कुल 38 पंचायतों को मिलाकर बने इस विधानसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 297255 है जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 157668 व महिला मतदाताओं की संख्या 139586 और मंगलामुखी मतदाताओं की संख्या एक है।

जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 349 हैं। केवटी में बाढ़ का स्थायी निदान व बंद पड़ी रैयाम चीनी मिल एवं कोठिया पंचायत अंतर्गत वाजीदपुर ( शिव मंदिर ) कोठिया और टेकटार पथ में अधवारा समूह की बागमति नदी पर पुल निर्माण और केवटी में डिग्री कॉलेज की स्थापना एक अहम मुद्दा है।

बाढ़ की स्थायी निदान व बंद पड़ी रैयाम चीनी मिल को चालू एवं वाजीदपुर (शिव मंदिर) कोठिया और टेकटार पथ में अधवारा समूह की बागमती नदी पर पुल निर्माण और केवटी में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग लंबे समय से होती आ रही है। रैयाम चीनी मिल के चालू होने से क्षेत्र का विकास होगा। लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। वहीं लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
1952 में अपने वजूद में आया यह विधानसभा क्षेत्र

1947 में देश आजाद होने के बाद 1952 में यह विधानसभा अपने वजूद में आया। इस विधानसभा सीट पर 1952 में पहला चुनाव हुआ था। उसमें कांग्रेस के हृदय नारायण चौधरी निर्वाचित हुए थे। 1957 के चुनाव में भी लगातार ये दूसरी बार निर्वाचित हुए थे।
अब तक के विधायक

  • 1952 - हृदय नारायण चौधरी कांग्रेस
  • 1957 - हृदय नारायण चौधरी कांग्रेस
  • 1962 - सइदुल हक - कांग्रेस
  • 1967 - हुकुमदेव नारायण यादव- सोशलिस्ट
  • 1972 - हुकुमदेव नारायण यादव सोशलिस्ट
  • 1977 - दुर्गा दास राठौर जनसंध
  • 1980 - शमायले नवी कांग्रेस
  • 1985 - प्रो.कलीम अहमद कांग्रेस
  • 1990 - गुलाम सरवर जनता दल
  • 1995 - गुलाम सरवर जनता दल
  • 2000 - गुलाम सरवर राजद
  • 2005 - डा .अशोक कुमार यादव भाजपा
  • 2005 - डा . अशोक कुमार यादव भाजपा
  • 2010 - डा.अशोक कुमार यादव भाजपा
  • 2015 - डा .फराज फातमी राजद
  • 2020 - डा. मुरारी मोहन झा भाजपा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134102

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.