Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी के भोग।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान गणेश को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस माह यह गुरुवार 25 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है। साथ ही शारदीय नवरात्र भी चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ऐसे में यह दिन और भी ज्यादा पावन हो गया है, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -
विनायक चतुर्थी और नवरात्र का शुभ संयोग
नवरात्र मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का पर्व है और यह नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान भक्त उपवास रखते हैं और मां शक्ति की पूजा करते हैं। जब विनायक चतुर्थी नवरात्र के साथ आती है, तो यह एक बहुत ही शक्तिशाली और शुभ समय बन जाता है। इस समय भगवान गणेश और मां दुर्गा दोनों की कृपा एक साथ मिलती है।
Indian Bank Share Price, BEL Share Price, Motilal Oswal stock recommendations, Indian Bank target price, Bharat Electronics share target, stock market investment advice, government bank stocks, defense sector stocks, share market analysis, brokerage firm recommendations
नवरात्र में गणेश जी की पूजा करने से मां दुर्गा की कृपा भी जल्दी मिलती है। यह संयोग जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने और सफलता पाने में मदद करता है।
पूजा की खास विधि (Vinayak Chaturthi 2025 Puja Rituals)
- सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- पूजा शुरू करने से पहले भगवान गणेश के सामने पूजा का संकल्प लें।
- एक साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।
- भगवान को धूप, दीप, फूल (लाल गुड़हल), अक्षत, रोली और चंदन आदि चीजें अर्पित करें।
- मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।
- \“ॐ गं गणपतये नमः\“ मंत्र का 108 बार जाप करें।
- पूजा के अंत में भगवान गणेश की भावपूर्ण आरती करें।
- शाम को चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलें। ध्यान रखें कि चंद्रमा को सीधे न देखें, बल्कि पानी में उसकी परछाई देखें।
- इस दिन तामसिक चीजों से परहेज करें।
पूजा सामग्री (Vinayak Chaturthi 2025 Puja Samagri)
- गणेश जी की प्रतिमा
- चौकी और लाल कपड़ा
- अक्षत
- कुमकुम (रोली)
- चंदन
- दूर्वा घास
- लाल गुड़हल, गेंदा या अन्य लाल फूल
- धूप और दीप
- कपूर
- पंचामृत
- नारियल
- सुपारी, लौंग, इलायची
- कलावा
- जनेऊ
- गंगाजल
- फल
गणेशी जी प्रिय भोग (Vinayak Chaturthi 2025 Bhog List)
मोदक और लड्डू भगवान गणेश को सबसे प्रिय हैं। साथ आप केला या अन्य मौसमी फल भी चढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2025: इस आरती के बिना अधूरी है भगवान गणेश की पूजा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: मां चंद्रघंटा की पूजा के समय करें ये काम, घर में आएगी खुशहाली
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |