search

दोहा से हॉन्गकॉन्ग जा रही Qatar Airways की फ्लाइट अचानक पहुंची अहमदाबाद, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Chikheang 2025-10-14 21:37:35 views 1304
  

विमान ने दोपहर करीब 2:40 बजे सुरक्षित लैंडिंग की (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दोहार से हॉन्गकॉन्ग जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट Qr816 को मंगलवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यह फ्लाइट सुबह करीब 9 बजे दोहा के हमाद एयरपोर्ट से उड़ी थी और दोपहर लगभग 2.40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि बीच हवा में कुछ तकनीकी समस्या आने के कारण फ्लाइट को सावधानी के तौर पर अहमदाबाद मोड़ दिया गया। अधिकारी ने कहा, विमान सुरक्षित रूप से उतरा है। अब इसकी पूरी जांच के बाद ही उड़ान फिर शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।
घोषित की गई इमरजेंसी

एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, दोपहर 2.12 बजे फ्लाइट के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी, ताकि विमान सुरक्षित रूप से उतर सके। लैंडिंग के बाद इमरजेंसी हटा दी गई। प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे के सामान्य संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244