Bihar Election Candidate List 2025: दरभंगा शहर में पांच बार कमल खिला चुके संजय को टिकट

deltin33 2025-10-14 23:07:35 views 802
  

यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया से ली गई है।  



मुकेश कुमार श्रीवास्तव, दरभंगा। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, BJP candidate list: दरभंगा मिथिला की हृदयस्थली है।ऐसे में इसे राजनीति का केंद्र भी कहा जाता है।आजादी के बाद जो विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ, उसमें एक दरभंगा को भी स्थान दिया दिया। 1952-57 के बीच दरभंगा को तीन क्षेत्र में बांटा गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मसलन, दरभंगा, दरभंगा उत्तरी और दरभंगा दक्षिणी। पहले चुनाव तीनों सीट पर कांग्रेस को कब्जा रहा। क्रमश: शेख सईदुल हक, हृदय नारायण चौधरी और बाबूलाल महतो को आजाद भारत के पहले विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

धीरे-धीरे दरभंगा से समस्तीपुर और मधुबनी जिले के गठन होने के बाद दरभंगा क्षेत्र दरभंगा नगर बनके रह गया। जहां के वर्तमान विधायक संजय सरावगी हैं। जो लगातार भाजपा से पांच बार से यहां के विधायक हैं। छठी बार यहां से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं।

पार्टी ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। इनके सामने हमेशा महागठबंधन के प्रत्याशी होते रहे हैं। 2020 के चुनाव में हायाघाट से जदयू के विधायक रहे अमरनाथ गामी से उनकी सीधी टक्कर हुई थी।

जो इस बार भाजपा के सारथी बन गए हैं। ऐसे में महागठबंधन को सरावगी के सामने नए प्रत्याशी की खोज है। जबकि जन सुराज पार्टी ने दरभंगा के पूर्व आइजी आरके मिश्रा को मैदान में उतारा है। मिश्रा पूरे उत्साह से मैदान में डटे हैं।

इस सीट पर यहां के 3, 24, 144 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार भी यहां विगत पांच चुनावों की तरह लड़ाई सीधी होने की जगह त्रिकोणात्मक हो सकती है।

यह सीट ब्राह्मण, मुस्लिम, कायस्थ, वैश्य बाहुल्य है। यहां लगभग 50 प्रतिशत मत एनडीए के भाजपा प्रत्याशी को प्राप्त होता है। जबकि, लगभग 43 प्रतिशत महागठबंधन को ।
प्रमुख मुद्दे

जलजमाव: यहां के लिए जल-जमाव बड़ा मुद्दा है। बरसात में शहर के कई मोहल्ले पानी से घिर जाते हैं। उत्तर बिहार के लोगों के इलाज के महत्वपूर्ण दरभंगा मेडिकल कालेज भी जलमग्न हो जाता है। बरसात में लोगों को भारी परेशानी होती है। लोगों को घर से निकला मुश्किल हो जाता है।

पेयजल : दरभंगा की सबसे बड़ी समस्या पेयजल है। जिससे हर लोग सामना करते हैं। टैंकर से पानी आने के बाद ही लोगों की हलक शांत होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

शिक्षा : अकेले दरभंगा ही नहीं पूरे मिथिलांचल और उत्तर बिहार के लिए यहां संचालित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र पीछे रहने के कारण विद्यार्थी और उनके अभिभावक परेशान रहते हैं। हाइटेक शिक्षा कही कमी रहने के कारण छात्रों को कोटा आदि शहरों के लिए पलायन करना पड़ता है।

ट्रैफिक : लंबे समय से शहर ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहा है। हालांकि सरकार ने यहां ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना की है। संसाधन भी हैं। लेकिन, लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बीच सड़कों पर कायम अतिक्रमण ने पूरी व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर रखा है। इस दिशा में अबतक हुई पहल के सार्थक परिणाम नहीं निकले हैं।
अब तक ये रहे विधायक :

  • शेख सईदुल हक (दरभंगा, कांग्रेस-1952-57)
  • हृदय नारायण चौधरी (दरभंगा उत्तरी-कांग्रेस-1952-57)
  • बाबूलाल महतो (दरभंगा दक्षिणी, कांग्रेस-1952-57)
  • हृदय नारायण चौधरी (दरभंगा उत्तरी-कांग्रेस-1957-62)
  • शेख सईदुल हक (दरभगा-मध्य-कांग्रेस-1957-62)
  • जानकी रमण प्रसाद मिश्र (दरभंगा साउथ, कांग्रेस -1957-62)
  • शेख सईदुल हक (कांग्रेस दरभंगा उत्तरी- 1962-67)
  • श्याम कुमारी (कांग्रेस-दरभंगा पश्चिमी-1962-67)
  • रामसेवक ठाकुर (कांग्रेस-दरभंगा पूर्वी-1962-67)
  • रामेश्वरी प्रसाद सिन्हा (कांग्रेस-दरभंगा मध्य-1962-67)
  • आरपी सिन्हा (-दरभंगा, कांग्रेस-1967-69)
  • रामाबल्लभ जलान (सीपीआई- दरभंगा- 1969-72)
  • सुरेंद्र झा सुमन (जनसंघ-दरभंगा-1972-77)
  • शिवनाथ वर्मा (जनता पार्टी-दरभंगा-1977-80)
  • मोहम्मद अब्दुल शमी नदवी (कांग्रेस-दरभंगा1980-85)
  • अस्फाक अंसारी (कांग्रेस-दरभंगा-1985-90)
  • कामेश्वर पूर्वे (जनता-दल-दरभंगा-1990-95)
  • शिवनाथ वर्मा (भाजपा-दरभंगा-1995-2000)
  • सुल्लतान अंसारी (राजद-दरभगा-2000-2005)
  • संजय सरावगी (भाजपा- दरभंगा 2005 फरवरी)
  • संजय सरावगी (भाजपा-दरभंगा2005-2010- नवंबर)
  • संजय सरावगी ( भाजपा-दरभंगा-2010-2015)
  • संजय सरावगी (भाजपा-दरभंगा-2015-2020)
  • संजय सरावगी (भाजपा-दरभंगा-20205-2025)

2020 का परिणाम :

दरभंगा शहरी
संजय सरावगी (भाजपा) - 84,144
अमरनाथ गामी (राजद) - 73,505
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1110K

Threads

0

Posts

3310K

Credits

administrator

Credits
337317

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.