search

झारखंड में डायन के शक में महिला का अपहरण और हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-16 00:37:48 views 1291
  

डायन के शक में महिला का अपहरण और हत्या



संवाद सूत्र,मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना क्षेत्र के अधिकारी गांव में एक भीषण हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव की महिला चांदमनी पिगुंवा को 12 अक्टूबर को तीन युवकों ने अपहरण कर लिया और हत्या कर दी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतका के शव को ओड़िशा के नरसंडा नाले के पास स्थित स्नान घाट में पानी के अंदर पत्थरों से दबा दिया गया। महिला के पति दुबराज बिरुवा ने 12 अक्टूबर को ही मझगांव थाना में अपनी पत्नी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।  
पत्थरों से दबाए हुए शव को पानी से बाहर निकाला

मृतिका के नाबालिग पुत्र ने पुलिस को बताया कि बीमा सिंकु, रितेष पिगुंवा और नावरी बिरुवा उर्फ कार्ज़ी घर आए और उनकी मां को घर से बाहर ले गए। पुलिस ने इन तीनों पर संदेह जताया और उनकी तलाश शुरू की।  

बुधवार को थाना प्रभारी उपेंद्र नायाराण सिंह ने आरोपितों को गांव से पकड़कर मझगांव थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपितों ने हत्या और शव को नाले में फेंकने की पूरी घटना स्वीकार की। मौके पर अनुमंडल डीएसपी राफेल मुर्मू भी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नाले में छलांग लगाकर पत्थरों से दबाए हुए शव को पानी से बाहर निकाला।  

डीएसपी राफेल मुर्मू ने बताया कि आरोपितों ने महिला को अंधविश्वास के नाम पर डायन बताते हुए अपहरण और हत्या की। घटना से मृतिका के परिवार में गहरा शोक है।  

उनके पति ने बताया कि उनकी पत्नी खेतों और घर के काम में जुटी रहती थीं और परिवार का पालन-पोषण करती थीं, लेकिन आरोपितों ने मारकर उन्हें नाले में फेंक दिया और परिवार को टूटने के कगार पर ला खड़ा किया।  

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा। मृतिका के परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, ताकि इस डरावनी घटना की सजा सुनिश्चित हो।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244