search
 Forgot password?
 Register now
search

म्यूजिक कंपोजर Raghu Dixit को 50 की उम्र में हुआ प्यार, Varijashree Venugopal से इसी महीने करेंगे शादी

deltin33 2025-10-16 02:07:34 views 1252
  

म्यूजिक कंपोजर रघु दीक्षित और वरिजाश्री वेणुगोपाल (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीतकार और गायक रघु दीक्षित इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। म्यूजिक कंपोजर ने साल 2005 में कोरियोग्राफर और डांसर मयूरी उपाध्याय से शादी की थी। साल 2019 में उनका तलाक हो गया और अब रघु दूसरी बार शादी करने वाले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खबर है कि सिंगर ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित गायिका और बांसुरी वादक वरीजाश्री वेणुगोपाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह जोड़ा इसी महीने (अक्टूबर) में शादी करने वाली है।
मैंने सोचा था अकेला रहूंगा - रघु

टाइम्स ऑफ इंडिया से शादी के बारे में बात करते हुए, रघु ने कहा, “सच कहूं तो मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैंने खुद को जीवन भर अकेले रहने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन ज़िंदगी ने कुछ और ही सोच रखा था।“

यह भी पढ़ें- आईकोनिक गानों को रीमिक्स कर बर्बाद कर रहा बॉलीवुड? लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान!

उन्होंने आगे कहा, “जो एक मज़बूत दोस्ती के रूप में शुरू हुआ, वह स्वाभाविक रूप से प्यार और साथ में बदल गया। हमारी रुचियां समान हैं और हम एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। वरीजाश्री के माता-पिता के आशीर्वाद से, हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को एक साथ शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।“
        View this post on Instagram

A post shared by Raghu Dixit (@theraghudixitproject)

दोनों में कितना है उम्र का फासला

हालांकि अगर उम्र का फासला देखें तो दोनों में बहुत अंतर है। रघु का जन्म 11 नवंबर 1974 को हुआ था। यानी, उनकी वर्तमान आयु 50 वर्ष है और अगले महीने वे 51 वर्ष के हो जाएंगे। वहीं, वरीजाश्री का जन्म 6 मार्च 1991 को हुआ था। वरीजाश्री 34 वर्ष की हैं। दोनों में 16 साल, 4 महीने का अंतर है। वैसे, आमतौर पर लोग इसे उम्र का बहुत बड़ा फासला कहेंगे, लेकिन एक मशहूर कहावत है \“उम्र तो बस एक संख्या है\“। रघु और वरीजाश्री ने इसे साबित कर दिया है।
कब होगी रघु और वीरजाश्री की शादी?

शादी के बारे में ज़्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन हमें यकीन है कि रघु और वरीजाश्री के प्रशंसक उनके इस खास दिन के लिए बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में, वरीजाश्री को जैकब कोलियर के गीत \“ए रॉक समव्हेयर\“ के लिए ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी नामांकन मिला था।

यह भी पढ़ें- किशोर कुमार को मौका देने वाले कम्पोजर अपनी जिंदगी के आखिरी समय में रहे तन्हा, अंजान लड़की ने बनाया अपना पिता
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com