search
 Forgot password?
 Register now
search

केन्या के पूर्व पीएम रैला ओडिंगा का भारत में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

deltin33 2025-10-16 06:36:43 views 829
  

पूर्व केन्याई पीएम रैला ओडिंगा का भारत में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक (फोटो- एक्स)



पीटीआई, नई दिल्ली। केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा का बुधवार को भारत यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। केरल के देवमाथा अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की, जहां उन्हें सुबह की सैर के दौरान बेहोश होने के बाद ले जाया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अस्पताल की ओर से कहा गया है कि ओडिंगा को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें होश में लाने के सारे प्रयास विफल रहे। वह किडनी सहित कई अन्य बीमारियों से पीडि़त थे। वह लगभग एक सप्ताह पहले आयुर्वेदिक केंद्र पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, उन्हें शुक्रवार को केन्या लौटना था।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, \“प्रिय मित्र और केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह एक महान राजनेता और भारत के सच्चे मित्र थे।\“

उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ओडिंगा से मिलने का अवसर मिला था। ओडिंगा को हमारी संस्कृति और प्राचीन ज्ञान के प्रति गहरा लगाव था। यह भावना भारत-केन्या संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों में झलकती थी।

उन्होंने कहा कि ओडिंगा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद के प्रशंसक थे। उन्होंने अपनी बेटी के स्वास्थ्य में इसके सकारात्मक प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा था।




Deeply saddened by the passing of my dear friend and former Prime Minister of Kenya, Mr. Raila Odinga. He was a towering statesman and a cherished friend of India. I had the privilege of knowing him closely since my days as Chief Minister of Gujarat and our association continued… pic.twitter.com/Nmya9C3LZi— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2025
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com