search

गुजरात कैबिनेट का विस्तार आज, रिवाबा जडेजा और जीतू वघानी समेत ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Chikheang 2025-10-17 12:37:09 views 1005
  

भूपेंद्र पटेल, सीएम गुजरात। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11 बजे होगा। गुरुवार को सीएम आवास पर बैठक के बाद मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि बीजेपी साल 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव का तैयार करने में अभी से जुट गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे महात्मा मंदिर, गांधीनगर में होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
इन मंत्रियों को फिर से मिल सकता है मौका

कल राज्य सरकार में सभी मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दिया था। मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरी कैबिनेट के इस्तीफे ने सभी को हैरान कर दिया। इन सब के बीच खबर है कि त्यागपत्र देने वाले सभी 4-5 मंत्रियों को एक बार फिर से भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
इतने लोगों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में आज 27 सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार के मंत्रिमंडल में सौराष्ट्र क्षेत्र को अधिक महत्व मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम आदमी पार्टी का सौराष्ट्र में लगातार विस्तार हो रहा है। कहा जा रहा है कि जयेश रादडिया और जीतू वघानी जैसे नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।
मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं ये चेहरे

  • जयेश रादडिया
  • शंकर चौधरी
  • उदय कांगड़
  • अमित ठाकर
  • अमित पोपटलाल शाह
  • हीरा सोलंकी
  • महेश कासवाला
  • कौशिक वेकारिया,
  • रीवाबा जाडेजा,
  • अर्जुन मोढवाडिया

इन दिग्गजों पर भी सीएम जता सकते हैं भरोसा

वहीं, माना जा रहा है कि गुजरात की नई कैबिनेट में मांडवी-कच्छ से अनिरुद्ध दवे, चोर्यासी से संदीप देसाई, लिंबायत से संगीता पाटिल और नडियाद से पंकज देसाई शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर, हार्दिक पटेल और सी जे चावड़ा को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गुजरात में सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, क्या है वजह?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244