search
 Forgot password?
 Register now
search

यूपी के इस जिले से दिवाली में लखनऊ-दिल्ली जाना आसान, 18 से 30 अक्टूबर तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

LHC0088 2025-10-17 19:37:41 views 1126
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। त्योहारों के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। लखनऊ मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौ डिपो की कुल 1050 बसों में से 950 बसों को संचालन के लिए अलर्ट पर रखा गया है।

रायबरेली डिपो की कुल 176 बसों में से 158 बसों को संचालन हेतु अलर्ट पर रखा गया है, जो त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करेंगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली से लखनऊ के बीच यात्रियों की भारी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए 20 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, रायबरेली से दिल्ली तक जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 10 विशेष बसें 18 से 30 अक्टूबर तक चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि रायबरेली डिपो के 176 बसों में 158 , चारबाग डिपो के 133 बसों में 120, अवध डिपो के 104 में 94 बस, कैसर बाग डिपो निगम में 172 में 155 बस,कैसरबाग अनुबंधित डिपो के 134 में 121 बस ,हैदरगढ़ डिपो के 117 में 105 बस, उपनगरी डिपो के 11 बसों में 10 बस,बाराबंकी डिपो के 119 में 107 बस,आलमबाग डिपो के 89 में 80 बसों का त्योहार लेकर आवंटित किया गया है।

जिसके साथ ही समस्त डिपो में 105 बसें रिजर्व में रखा गया है। जिन्होने बताया कि रायबरेली डिपो के 158 बसों का आवंटन इसलिए किया गया है कि जिस रूट में सवारी अधिक हों उसपर भेजने में स्थानीय अधिकारियों को दिक्कतें न होने पाए। जिन्होने बताया कि दिल्ली के लिए नियमित बसों से 10 अतिरिक्त बसें व लखनऊ के लिए 20 अतिरिक्त बसों का संचालन 18 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा जबकि भीड़ भाड़ को लेकर दिल्ली रूट पर डिपो के 40 बसों तक 18 से 24 अक्टूबर तक संचालन महज किया जाएगा । जबकि अन्य रूटों पर भी यात्री 60 प्रतिशत से अधिक निकलते है तो बसों को भेजा जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com