search

रायबरेली: आश्रम में अघोरी पुजारी की नृशंस हत्या से सनसनी, पत्नी की आंखों के सामने बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

deltin33 2025-10-19 14:06:32 views 1099
  

हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम। वीडियो से ली तस्वीर।



संवादसूत्र, जागरण ● सलोन (रायबरेली)। क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव स्थित एक आश्रम में धनतेरस की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहाँ आश्रम में रह रहे अघोरी पुजारी मोहन नाथ अघोरी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक मोहन नाथ अघोरी मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के रहने वाले थे और पिछले करीब बीस वर्षों से मुर्तजानगर गांव में अपना आश्रम बनाकर साधना कर रहे थे। उनकी पत्नी द्रौपदी अघोरी, जो पश्चिम बंगाल की निवासी हैं, उनके साथ ही आश्रम में रहती थीं।

  
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम, पुलिस ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में

  

पुजारिन द्रौपदी के मुताबिक, रात लगभग 12 बजे कुछ अज्ञात बदमाश आश्रम में घुस आए और बाबा से विवाद करते हुए मारपीट करने लगे। जब पत्नी द्रौपदी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो बदमाश मौके से भाग निकले। इसके बाद दंपती ने किसी तरह रात गुजारने का प्रयास किया और सो गए। लेकिन रात करीब तीन बजे वही बदमाश दोबारा आश्रम में लौट आए और सोते हुए बाबा मोहन नाथ अघोरी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक बाबा कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने उन पर कई वार कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी। हमले के दौरान बाबा की पत्नी चीखती रही। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सुबह सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने भी घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस को जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131