Jharkhand Municipal Elections: धनबाद का मेयर पद हो सकता सामान्य, रांची और देवघर में क्या?

deltin33 2025-10-19 15:07:02 views 534
  

धनबाद नगर निगम  



जागरण संवाददाता, धनबाद: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। धनबाद नगर निगम का मेयर पद सामान्य होगा। रांची नगर निगम और आदित्यपुर नगर निगम का मेयर पद एसटी के लिए आरक्षित रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड सरकार ने झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं स्थापना नियमावली 2012 में संशोधन किया है। इसके तहत अब जनसंख्या के आधार पर मेयर और उपमेयर पद का आरक्षण तय किया जाएगा। इसकी जल्द ही आधिकारिक घोषणा होगी।

राज्य में कुल 48 नगर निकाय हैं। इनमें पांच नगर निगम हैं। रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर और धनबाद नगर निगम हैं। धनबाद नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित रखा गया है।गिरिडीह नगर निगम का मेयर पद एससी और हजारीबाग नगर निगम का मेयर पद ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है।

कैबिनेट ने बुधवार को नगर विकास विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। अगले महीने तक नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य के कुल नौ नगर निगमों में चार आरक्षित होंगे — एक एसटी, एक एससी, एक ओबीसी और एक महिला के लिए।

राज्य में 27 नगर परिषद हैं, जिनमें सात का पद आरक्षित होगा। वहीं, 16 नगर पंचायतों में से एक पद आरक्षित किया गया है।महिला के लिए आरक्षण 50% होगा। नगर निकायों में मेयर, उपमेयर, परिषद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के पदों का आरक्षण अलग-अलग किया जाएगा।

यहां होना है निकाय चुनाव
नगर निगम: रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation), धनबाद नगर निगम (Dhanbad Municipal Corporation), देवघर नगर निगम (Deoghar Municipal Corporation), हज़ारीबाग नगर निगम (Hazaribagh Municipal Corporation, गिरिडीह नगर निगम (Giridih Municipal Corporation, आदित्यपुर नगर निगम (Adityapur Municipal Corporation, मानगो नगर निगम (Mango Municipal Corporation, मेदिनीपुर नगर निगम (Medininagar Municipal Corporation), चास नगर निगम (Chas Municipal Corporation)।

नगर परिषद: गुमला नगर परिषद, सिमडेगा नगर परिषद, लोहरदगा नगर परिषद, झुमरी तिलैया नगर परिषद, फुसरो नगर परिषद, चतरा नगर परिषद, रामगढ़ नगर परिषद, बिश्रामपुर नगर परिषद, गढ़वा नगर परिषद, चाईबासा नगर परिषद, चक्रधरपुर नगर परिषद, जुगसलाई नगर परिषद, कपाली नगर परिषद, मिहिजाम नगर परिषद, दुमका नगर परिषद, साहेबगंज नगर परिषद, पाकुड़ नगर परिषद, गोड्डा नगर परिषद, मधुपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद नगर परिषद।

नगर पंचायत: बंशीधर नगर पंचायत,  मझिआंव नगर पंचायत, हुसैनाबाद नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत, छतरपुर नगर पंचायत, लातेहार नगर पंचायत, कोडरमा नगर पंचायत, डोमचांच नगर पंचायत, बड़कीसरैया नगर पंचायत, धनवार नगर पंचायत, महागामा नगर पंचायत, राजमहल नगर पंचायत, बरहरवा नगर पंचायत, बासुकीनाथ नगर पंचायत, जामताड़ा नगर पंचायत, बुंडू नगर पंचायत, खूंटी नगर पंचायत, सरायकेला नगर पंचायत, चाकुलिया नगर पंचायत।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
324362

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.