search
 Forgot password?
 Register now
search

Jharkhand Jail: झारखंड की जेलों में जेलरों की कमी, सिपाहियों के हाथ में कमान

LHC0088 2025-9-26 05:06:45 views 1244
  जेलों में सहायक और जेलर की कमी। फाइल फोटो





दिलीप कुमार, रांची। राज्य में न सहायक जेलर हैं, न जेलर। राज्य की जेलों में क्लर्क राज चलने संबंधित दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद जेल प्रशासन ने सक्रियता तो दिखाई, लेकिन सिपाहियों के हाथों में जेलों की कमान थमा दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मई 2025 में झारखंड की जेलों के लिए लागू नई नियमावली में किसी वर्दीधारी को ही जेलर बनाने की बाध्यता है। ऐसी स्थिति में अब क्लर्क (लिपिक) संवर्ग से हटाकर जेलर की कमान कक्षपाल संवर्ग को दे दी गई है।



लगभग सभी जेलों में उच्च कक्षपाल को अस्थाई रूप से जेलर बना दिया गया है। जेल के वरीय अधिकारियों का तर्क है कि जेलों में बल की भारी कमी के चलते ऐसा किया जा रहा है, ताकि काम बाधित न हो।

राज्य में जेलर का पद प्रोन्नति से भरा जाता है। इस पद पर सीधी बहाली का प्रवधान नहीं है। इस पद पर सहायक जेलर ही प्रोन्नत होकर जेलर बनते हैं। सीधी बहाली सहायक जेलर के पद पर होता है। पांच जेलों में सहायक कारापाल के पास जेलर का प्रभार है।



लंबे समय से सहायक जेलर के पद पर बहाली नहीं होने से बड़ी संख्या में यह पद रिक्त है। इसका फायदा बहुत ही कम समय में कक्षपाल से उच्च कक्षपाल में प्रोन्नत जवानों को मिला है। जेलर के पद के लिए बिना उचित प्रशिक्षण लिए ही ये कक्षपाल जेलर के पद पर अस्थाई प्रभार में हैं।

पहले राज्य की 20 जेलों में निम्नवर्गीय लिपिक जेलर की कमान संभाल रहे थे और तीन कंप्यूटर आपरेटर जेलर थे। जो क्लर्क पहले जेलर का पदभार संभाल रहे थे वे अब जेल में लिपिकीय कार्य संभाल रहे हैं।

Nuclear liability fund,Indian nuclear energy,Nuclear accident compensation,Foreign investment in nuclear sector,Nuclear power expansion India,Private sector nuclear energy,Nuclear insurance pool,Atomic Energy Act 1962, Civil Liability, Nuclear Damage Act 2010,Nuclear energy bill
कम से कम 25 साल में एक कक्षपाल जेलर के पद पर पहुंचेगा

नियमत: एक कक्षपाल कम से कम 25 साल में जेलर के पद के योग्य होगा। कक्षपाल पांच साल की नौकरी के बाद उच्च कक्षपाल बनता है। उच्च कक्षपाल पांच साल में मुख्य उच्च कक्षपाल और मुख्य उच्च कक्षपाल पांच साल में सहायक जेलर बनता है। सहायक जेलर को भी इतनी ही अवधि के बाद जेलर के पद पर प्रोन्नति मिलती है।




राज्य की जेलें: एक नजर

सेंट्रल जेलें: रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित केंद्रीय कारा, हजारीबाग में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, केंद्रीय कारा पलामू व केंद्रीय कारा दुमका।

मंडल कारा: गिरिडीह, देवघर, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चाईबासा, पाकुड़, सरायकेला, चास बोकारो, तेनुघाट, सिमडेगा, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, धनबाद, जामताड़ा, गोड्डा व साकची।



उपकारा: घाटशिला, खूंटी, रामगढ़, बरही, राजमहल व मधुपुर।

ओपेन जेल: हजारीबाग।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com