search

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गांव में मातम

deltin33 2025-10-20 19:36:58 views 1316
  

हापुड़ के बाबूगढ़ इलाके में दिवाली से ठीक पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।



जागरण संवाददाता, हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर फ्लाईओवर पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। दिवाली से ठीक एक दिन पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की पहचान हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव सलाई निवासी रिंकू के रूप में हुई है। इस हादसे ने न सिर्फ परिवार को तोड़ दिया, बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बागड़पुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने रिंकू की बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिंकू बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत बाबूगढ़ पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर रिंकू की पहचान हुई। सूचना मिलते ही परिवार फ्लाईओवर की ओर दौड़ पड़ा।

दिवाली की खुशियों के बीच बेटे की अचानक मौत से माता-पिता और भाई-बहन गमगीन हैं। सलाई गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया, “मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जाँच की जा रही है। फरार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।“
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131