search
 Forgot password?
 Register now
search

Yamaha Tenere 700 को मिला अपडेट, एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ दमदार परफॉर्मेंस से हुई लैस

cy520520 2025-10-22 20:37:34 views 1246
  

Yamaha Tenere 700 World Raid: नया अवतार, दमदार फीचर्स



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Yamaha ने अपनी एडवेंचर बाइक लाइनअप को और मजबूत करते हुए 2026 Tenere 700 World Raid को पेश किया है। यह कंपनी की सबसे पॉपुलर एडवेंचर मोटरसाइकिलों में से एक है, जिसे अब नए डिजाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और अपडेटेड चेसिस के साथ पेश किया गया है। Yamaha ने इसका डिजाइन और फीचर डिटेल्स अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर साझा किए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नया डिजाइन और कलर अपडेट

2026 Yamaha Tenere 700 World Raid का डिजाइन बेसिक तौर पर स्टैंडर्ड Tenere मॉडल पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ अहम कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नया फोर-बीम हेडलैंप सेटअप, रिवाइज्ड बॉडीवर्क, नई विंडस्क्रीन और अपडेटेड विजुअल डिटेल्स दिए गए हैं। इसका सबसे आकर्षक विजुअल अपडेट है नया Redline White कलर ऑप्शन, जो बाइक को एक फ्रेश और मॉडर्न लुक देता है।

  
स्पेसिफिकेशन
डिटेल्स
   
   
   
   इंजन
   689cc, पैरलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड, 4 वाल्व
   
   
   पावर
   72 hp
   
   
   टॉर्क
   68 Nm
   
   
   गियरबॉक्स
   6-स्पीड
   
   
   सस्पेंशन (फ्रंट)
   फुली एडजस्टेबल KYB, 230mm ट्रैवल
   
   
   सस्पेंशन (रियर)
   फुली एडजस्टेबल KYB, 220mm ट्रैवल
   
   
   ब्रेक्स (फ्रंट)
   282mm डिस्क, Brembo कैलीपर्स
   
   
   ब्रेक्स (रियर)
   282mm डिस्क, Brembo कैलीपर्स
   
   
   इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स
   6-axis IMU, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, ABS, Street/Off-Road/Off मोड
   
   
   डिज़ाइन हाइलाइट
   फोर-बीम हेडलैंप, नई विंडस्क्रीन, Redline White कलर, रिवाइज्ड बॉडीवर्क
   
   
   वजन
   स्टैंडर्ड मॉडल से 1.5 kg हल्का
   
   
   स्टीयरिंग डैम्पर
   16-स्टेप एडजस्टेबल
   
   
   टैंक सेटअप
   डुअल टैंक
   

  
टेक्नोलॉजी और कंट्रोल अपडेट

2026 मॉडल में Yamaha ने सबसे बड़ा बदलाव इसके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में किया है। अब इसमें 6-axis IMU (Inertial Measurement Unit) दिया गया है, जो ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल और ABS जैसे स्मार्ट फीचर्स को मैनेज करता है।


राइडर्स को अब तीन मोड मिलते हैं, जो Street, Off-Road और Off है। जिनसे वे इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट का स्तर अपनी राइडिंग स्टाइल के अनुसार बदल सकते हैं।ABS को पूरी तरह से बंद किया जा सकता है या सिर्फ रियर व्हील पर डिसेबल किया जा सकता है, ताकि ऑफ-रोड राइडिंग में बेहतर कंट्रोल मिले। ब्रेकिंग सिस्टम में Brembo कैलीपर्स और 282mm डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो ज्यादा फील और लगातार परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।

  
चेसिस और सस्पेंशन

नई Tenere 700 World Raid में स्टैंडर्ड मॉडल वाला डुअल-टैंक सेटअप बरकरार रखा गया है, लेकिन इसका डिजाइन अब और एर्गोनोमिक बनाया गया है। साथ ही वजन में करीब 1.5 किलो की कमी की गई है, जिससे बैलेंस बेहतर हुआ है।


बाइक में अब नई फुली एडजस्टेबल KYB सस्पेंशन यूनिट्स दी गई हैं, जो फ्रंट में 230mm और रियर में 220mm का ट्रैवल। यानी अब स्टैंडर्ड Tenere 700 से 20mm ज्यादा सस्पेंशन ट्रैवल मिलेगा। इसके अलावा, 16-स्टेप एडजस्टेबल स्टीयरिंग डैम्पर भी अब स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल है।

  
इंजन और परफॉर्मेंस

2026 Yamaha Tenere 700 World Raid में वही 689cc CP2 पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जिसे अब Euro 5+ एमिशन स्टैंडर्ड के मुताबिक अपडेट किया गया है। यह इंजन 72 hp की पावर और 68 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Yamaha का यह मोटर पहले से ही अपनी स्मूदनेस और रिलायबिलिटी के लिए जाना जाता है, और नए अपडेट इसे और बेहतर बनाते हैं।

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com