search
 Forgot password?
 Register now
search

भव्य छठ उत्सव की तैयारी: दिल्ली यमुना किनारे छठ मनाने वालों पर FIR होंगे रद, सीएम रेखा गुप्ता की घोषणा

LHC0088 2025-10-23 08:36:15 views 821
  

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घोषणा की है कि पूर्व की सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी। भाजपा की सरकार ने इस प्रतिबंध को हटा दिया है। पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक 17 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। सरकार द्वारा इन स्थानों पर घाट बनाए जा रहे हैं। कई घाट 500 मीटर से भी अधिक के हैं। वर्ष 2021 में यमुना में छठ पूजा पर रोक लगाने के बाद इसका उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व की सरकार ने श्रद्धालुओं पर एफआइआर दर्ज कराई थी। इस तरह के सभी एफआईआर वापस लिए जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, शहर के अंदर होने वाले छठ पूजा स्थलों में भी वृद्धि की जा रही है। पिछली बार 929 स्थानों पर छठ पूजा के लिए अस्थायी घाट बनाए गए थे। इस बार एक हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इन सभी स्थानों पर दिल्ली सरकार द्वारा व्यवस्था की जाएगी। टेंट, स्वच्छता, जल, रोशनी की व्यवस्था होगी। प्रत्येक जिले में एक माडल छठ घाट बनेगा। वहां स्वागत द्वार बनाकर श्रद्धालुओं पर पुष्पा वर्षा की जाएगी। दो सौ से अधिक स्थानों पर भोजपुरी व मैथिली भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। छठ व्रतियों के लिए सुबह चाय व पानी की व्यवस्था होगी। मेडिकल टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा, सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालु स्वच्छ जल में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। इसके लिए आज से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है। सभी जनप्रतिनिधि छठ घाटों पर जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इस बार कर्तव्य पथ पर दिल्ली सरकार द्वारा भव्य तरीके से दीपावली मनाई गई। छठ पूजा भी दिव्य होगी।

उन्होंने इस बार दीपावली में पिछले वर्षों की तुलना में प्रदूषण कम होने का दावा किया। कहा, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार प्रदूषण स्तर दीपावली के दिन व अगले दिन कम रहा है। पहले तो पटाखे भी नहीं चलते थे। इस बार लोगों ने उत्साह के साथ दीपावली मनाई उसके बाद भी प्रदूषण की समस्या पहले से कम है। प्रदूषण की समस्या हल करने के लिए सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है। पंजाब के एक मंत्री बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय मुझसे मिलने आ रहे हैं। उनके सामने पराली का मामला उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव और छठ को देखते हुए रेलवे अलर्ट, दिल्ली से 17 और ट्रेनें होंगी रवाना; भीड़ पर रहेगी AI की \“नजर\“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com