search

युवक ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, तेज आवाज सुन दौड़ पड़े लोग

cy520520 2025-10-28 18:04:58 views 1299
  

युवक ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या।



जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर)। बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव में शुक्रवार की रात अवैध पिस्टल से गोली मार शिशिर पाठक नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पुलिस ने असलहा को कब्जे में ले लिया।

शिशिर गांव के बच्चों के साथ रामलीला मंचन से पूर्व होने वाले रिहर्सल स्थल पर गया था। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे के बाद शिशिर मोबाइल पर बात करते हुए रिहर्सल स्थल से करीब 50 मीटर दूर कुर्सी पर बैठ गया। थोड़ी देर बाद तेज आवाज सुन लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ दिखा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीने के नीचे लगी गोली देख मौजूद लोग शिशिर के घर पर सूचना दी। स्वजन आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। देर रात युवक की मौत हो गई।

उधर, सूचना मिलते ही रात्रि में थानाध्यक्ष ने ट्रामा सेंटर पहुंच घटना की जानकारी ली। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सुबह मृतक युवक के घर घटनास्थल पर पहुंच झाड़ी में फेंका गया। अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है।

घर पर मिली डायरी में मृतक शिशिर ने सुसाइड नोट में अपने से जुड़े लोगों को परेशान न करने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि मैं अपने एक इंसान को तकलीफ दिया हूं। शिशिर ने पत्र में अपनी मां से आत्महत्या के लिए माफी मांगी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725