search

मणिपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार उग्रवादी और तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

deltin33 2025-10-28 18:17:06 views 1170
  

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 24 घंटों के दौरान मणिपुर में कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के विभिन्न गुटों के चार कट्टर उग्रवादियों और एक पुलिसकर्मी सहित तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

चारों उग्रवादियों को थौबल और बिष्णुपुर जिलों से गिरफ्तार किया गया और उनमें से एक की पहचान मोइरंगथेम मोहन सिंह उर्फ परी के रूप में हुई है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

वहीं, राइफलमैन मोहम्मद वहीदुर रहमान को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले में गिरफ्तार किया गया। उससे 544 प्रतिबंधित नशीली दवा के कैप्सूल बरामद किए गए।

साथ ही, पूर्वी इंफाल जिले के खेरगाओ अवांग लेईकाई इलाके से दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से तीन किलो हेरोइन बरामद की गई।

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें: सपा के बड़े नेता पर बहू ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, शिकायत करने पर पति और सास ने कराया चुप विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131