search

Weather Update: दीपावली पर कैसा है उत्तराखंड का मौसम? 24 घंटे बाद बढ़ जाएगी ठंडक, ये है कारण

Chikheang 2025-10-28 19:15:40 views 1251
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली के दिन उत्तराखंड का मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी चटख धूप खिली रही, जिससे दिन का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट ले सकता है।

  
मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है मौसम का मिजाज


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दीपावली पर मौसम साफ और शुष्क रहेगा। पर्वतीय इलाकों में रात के समय पाला गिरने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादल छा सकते हैं और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर में धूप की तपिश से हल्की गर्मी महसूस की गई।

  
शहर, अधिकतम, न्यूनतम




  • देहरादून, 32.1, 16.8
  • ऊधमसिंह नगर, 32.0, 17.8
  • मुक्तेश्वर, 23.0, 10.5
  • नई टिहरी, 24.6, 11.2


  

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देहरादून और तराई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से अधिक है। वहीं, मुक्तेश्वर और नई टिहरी जैसे पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जिससे ठंडक बढ़ गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244