search
 Forgot password?
 Register now
search

पत्नी के प्रेम संबंधों से आजिज होकर दामाद ने दी थी ससुर की सुपारी, कानपुर में किसान की हत्या का मामला

Chikheang 2025-10-28 19:26:15 views 1056
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। औरैया के बहादुरपुर सहार निवासी किसान राजकुमार सिंह राजावत की हत्या उसके ही दामाद मोहित सिंह तोमर ने छह लाख की सुपारी देकर कराई थी। मंगलवार को डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसका राजफाश किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूछताछ के दौरान दामाद मोहित सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के तीन लोगों से प्रेम संबंध थे जिसके चलते आए दिन विवाद होता था। उसने ससुर से शिकायत की तो उल्टा उन्हाेंने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। आरोपित ने बताया कि उसकी योजना पत्नी को भी कार से कुचलने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मूलरूप से औरैया जनपद के बहादुरपुर सहार निवासी किसान राजकुमार सिंह राजावत एक माह से मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में पत्नी अनीता देवी का इलाज करा रहे थे। परिवार में बेटी नम्रता और बेटा विशाल है। बेटी नम्रता की औरैया जनपद के बिधूना में ससुराल है।

अनीता देवी के फेफड़ों में संक्रमण है हालत गंभीर होने के चलते वह एक माह से मुरारीलाल चेस्ट हास्पिटल में भर्ती हैं। शुक्रवार रात राजकुमार पत्नी से खाना खाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर बेटे विशाल ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

स्वरूप नगर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी तभी रविवार सुबह जेके कैंसर अस्पताल परिसर में राजकुमार का शव मिला। उनके पेट पर चाकुओं के एक दर्जन निशान थे। घटना के राजफाश के लिए एसीपी स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को लगाया था।

पुलिस ने घटना का राजफाश करते हुए राजकुमार सिंह के दामाद औरैया जनपद के बिधूना रतनपुर बंथरा निवासी मोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी 11 साल पहले नम्रता से शादी हुई थी। उसके तीन लोगों से प्रेम संबंध थे जब वह उसका विरोध करता था तो आए दिन विवाद होता रहता था।

उसने ससुर राजकुमार से बताया तो उल्टा उन्हाेंने उसे ही जेल भिजवाने की धमकी दी। इतना ही नहीं 22 जून को ससुर राजकुमार उसके घर से जेवर भी उठा ले गए थे। इस पर उसने हत्या की योजना बनाई और बिधूना के ऋषभ से छह लाख रुपये में बात तय हुई, जिसके बाद ऋषभ और उसके साथी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपित दामाद मोहित ने बताया कि जब दोनों हत्या कर रहे थे तब वह दूर खड़े होकर उन्हें देख रहा था।


पत्नी के प्रेम संबंधों से आजिज होकर दामाद मोहित ने ससुर की दो युवकों को सुपारी देकर हत्या कराई थी। मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर दोनों हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।

-श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी सेंट्रल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com