LHC0088 • 2025-10-28 19:38:11 • views 1012
पुलिस ने आरोपित हरिकिशन को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया
संवाद सूत्र,जागरण, बहराइच : बहराइच में युवक ने दिल दहला देने वाली घटना काे अंजाम दिया, उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को उसी कमरे में बिस्तर के नीचे दफना दिया जिस पर वाे साेता था और 12 दिनों तक वहीं सोता रहा। बेवफाई के शक में पत्नी की क्रूरता से हत्या ने ग्रामीणों को झकझोर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जरवलरोड इलाके के अहाता निवासी महिला के हत्याकांड का पुलिस ने 13 दिन बाद राजफाश कर दिया है। पति ने ही सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर शव को घर के कमरे में दफन कर दिया था। जिससे किसी को इसकी भनक न लगे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। जरवलरोड़ इलाके के ग्राम अहाता के मजरा नरपतपुरवा निवासी 42 वर्षीय पत्नी फूलन देवी बीते छह अक्टूबर सोमवार की रात्रि से अचानक गायब थी, स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। महिला के गायब होने वाले दिन ही पति हरिकिशन हरियाणा से घर आया था।
महिला का कहीं पता न चलने पर उसके भाई धीरज ने जरवलरोड थाने में 13 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज रिपोर्ट कराई थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान उन्होने गुमशुदा महिला के पूरे घर की गहनता से जांच की और ससुराल वालों से पूछताछ शुरू की।
फूलन के भाई रामधीरज और भाभी को हरिकिशन काे शक हुआ। रविवार को हरिकिशन के घर गए, तो उन्होंने बिस्तर के नीचे मिट्टी का एक टुकड़ा और सतह पर हल्की दरारें देखीं। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जरवल रोड के एसएचओ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को हरकिशन के घर पहुंची और मिट्टी की खुदाई शुरू की।
खुदाई के दौरान, पुलिस को सबसे पहले टूटी हुई चूड़ियां, एक चांदी की पायल और फटे कपड़े मिले। उसके बाद कई फीट गहराई में फूलन देवी का क्षत-विक्षत शव दबा हुआ मिला। उसके शरीर पर कई गहरे चोट के निशान थे, जिससे पता चलता है कि उसे दफनाने से पहले बेरहमी से पीटा गया था। पुलिस मंगलवार को हरिकिशन के घर पहुंच ताे वह फरार था।
एसओ ने बताया कि मृतका के पति हरिकिशन को बाराबंकी जिले के दुर्गापुर तप्पेसिपाह से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि पत्नी के गांव निवासी एक युवक से प्रेम संबंध की जानकारी हुई थी। उसके बाहर रहने पर वह प्रेमी से मिलती थी। इसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके बाद उसने पत्नी को सबक सिखाने की ठान ली और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को कमरे में दफन कर दिया। |
|