ब्रेक पैड को कब बदलना चाहिए। जानें डिटेल।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर रोज बड़ी संख्या में हादसे होते हैं। जिनका सबसे बड़ा कारण लापरवाही होती है। कई लोग लापरवाही से कार चलाते हैं तो कुछ लोग कार के साथ लापरवाही करते हैं जिससे सफर के दौरान हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी ही एक लापरवाही ब्रेक पैड के साथ होती है। अगर आपकी कार के ब्रेक पैड भी खराब हो जाएं और लापरवाही बरती जाए तो हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए किन संकेतों के मिलते ही ब्रेक पैड बदल देने चाहिए। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ब्रेक लगाने में देरी
अगर कार में ब्रेक लगाने पर तुरंत ब्रेक नहीं लगते हैं और इसमें जरुरत से ज्यादा समय लगता है, तो इस बात की संभावना होती है कि कार के ब्रेक पैड खराब हो चुके हों। जिस कारण गाड़ी को रोकने में समय लगता है और इससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसो होने पर बिना देरी किए ही ब्रेक पैड बदलवाने चाहिए।
Brake Pad से आवाज आए
कार चलाते हुए जब ब्रेक लगाए जाते हैं तो उस समय आवाज आने लगे तो भी ब्रेक पैड खराब होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। ब्रेक लगाने पर तभी आवाज आने लगती है, जब ब्रेक पैड का लेदर पूरी तरह से खत्म हो जाता है। ब्रेक पैड के बैकिंग प्लेट पर मेटल लगा होता है जो ब्रेक लगाने पर घिसता है और इसी कारण ब्रेक लगाने पर आवाज आती है।
ब्रेक पैडल में वाइब्रेशन
कार में सफर के दौरान जब रोकने के लिए ब्रेक का उपयोग किया जाता है, तो पैडल में सामान्य से ज्यादा वाइब्रेशन होने लगे तो भी ब्रेक पैड को चेक करवाना चाहिए। ज्यादा वाइब्रेशन भी इस बात का संकेत होता है कि गाड़ी में ब्रेक पैड खत्म हो रहे हैं।
कब बदलें ब्रेक पैड
आमतौर पर सर्विस के दौरान ब्रेक को जरूर चेक करवाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको ऊपर बताए संकेतों में से कोई भी संकेत अपनी गाड़ी में लगता है तो भी ब्रेक को चेक करवाना चाहिए। जानकारों के मुताबिक एक इंच से लेकर एक चौथाई लेदर भी ब्रेक पैड पर हो तो भी इनको बदला जा सकता है। |
|