search

दिल्ली से नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, भारत में 7 साल से अवैध रूप से रह रहा था उदेमग्बा

Chikheang 2025-10-30 18:07:21 views 1306
  



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में पालम गांव थाना पुलिस ने सोमवार को सात वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहे एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी उदेमग्बा इमैनुएल ओगुगुआ को उसके देश डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पालम गांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार गुलिया ने विदेशी नागरिकों पर नजर रखने के लिए टीम बनाई है। यह टीम इलाके में रहने वाले विदेशी नागरिकों की जानकारी जुटाने का काम कर रही थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को टीम को अवैध रूप से रहने वाले एक नाइजीरियाई नागरिक के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने नाइजीरियाई नागरिक से संपर्क किया और उससे पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे। वह दस्तावेज नहीं दिखा सका और उसने पूछताछ में बताया कि वह नाइजीरिया का नागरिक है और वर्ष 2018 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने किया कैब ड्राइवर की हत्या का खुलासा, छठ घाट पर हुए विवाद को लेकर हुई वारदात

बताया कि वीजा खत्म होने के बाद वह अपने देश नहीं लौटा और डाबड़ी स्थित एक चर्च में अपने दोस्त के साथ रहने लगा। चर्च में उसने आध्यात्मिक भाषण देना शुरू कर दिया। लेकिन चर्च में निर्माण कार्य के कारण उसे चर्च छोड़ना पड़ा और अब वह महावीर एन्क्लेव में अपने परिचितों के साथ अलग-अलग जगहों पर रहता था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244