search

हिमाचल के कांगड़ा में आवारा कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग और युवती घायल

deltin33 2025-10-31 11:36:11 views 1232
  

बग्गी में आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग व युवती को काटा



संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के तहत बग्गी पंचायत में आवारा कुत्तों का आतंक है। कुत्ते लोगों को शिकार बना चुके हैं और इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वीरवार को कुत्तों ने एक बुजुर्ग व युवती को काट लिया। वृद्ध प्रीतम चंद को नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी में भर्ती किया है और युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्षेत्र के समाजसेवक महेंद्र सिंह ने कहा कि कुत्तों की समस्या के बारे में कई बार पंचायत को सूचित किया परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले आवारा कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं।

दो दिन पहले तीन बकरियों को भी शिकार बना चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां कोई राहतकारी टीम भेजी जाए ताकि कुत्तों पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने विधायक संजय रत्न से मांग की है कि पंचायत के लोगों की मदद की जाए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131