search

Pawan Singh: मोंथा चक्रवात ने रोकी पवन सिंह की उड़ान, बड़कागांव में रद हुई भाजपा की चुनावी सभा

Chikheang 2025-10-31 21:12:58 views 1257
  

पवन सिंह की रैली पर लगा ग्रहण



संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज)। हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव में शुक्रवार को भाजपा के स्टार प्रचारक एवं भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की निर्धारित चुनावी सभा मेंथा चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण स्थगित कर दी गई।  

भाजपा स्टार प्रचारक पवन सिंह को राजग गठबंधन के जदयू प्रत्याशी के समर्थन में बड़कागांव के मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करना था। हेलीकॉप्टर से आगमन की पूरी तैयारी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा कर ली गई थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना भेजी

हालांकि रात भर चली बेमौसम रिमझिम बारिश और मेंथा चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश पार्टी कार्यालय से शुक्रवार सुबह ही कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना भेजी गई। कार्यक्रम रद्द होने की खबर मिलते ही राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों में गहरी मायूसी छा गई।  

प्रत्याशी ने भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को सभा रद्द होने की सूचना दी। सभा रद्द होने के बाद मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय मैदान पर लगाए गए टेंट और साज-सज्जा को खोलने का काम शुरू हो गया। वहीं पवन सिंह के प्रशंसकों ने उम्मीद जताई है कि मौसम सामान्य होते ही जल्द नया कार्यक्रम तय किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244