search

भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ SC में याचिका, कोर्ट ने केंद्र और ईडी से मांगा जवाब

Chikheang 2025-11-1 01:37:01 views 1297
  

10 दिनों के भीतर याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की याचिका पर केंद्र और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है। याचिका के माध्यम से मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम के कुछ प्रविधानों और राज्य में शराब घोटाले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जायमाल्या बागची की पीठ ने केंद्र और ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सालिसिटर जनरल एसवी राजू से 10 दिनों के भीतर याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है।
चैतन्य को 18 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था

जस्टिस बागची ने राजू से पूछा कि गिरफ्तारी के आधार से ज्यादा, यह कानून की व्याख्या का मामला है। आप अभियुक्त को कब तक हिरासत में रख सकते हैं? भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को 18 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

चैतन्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि एजेंसी ने उनके मुवक्किल को इस आधार पर गिरफ्तार किया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मुझे कभी नोटिस नहीं भेजा। यही गिरफ्तारी को चुनौती है।

बघेल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन ने कहा कि मामले की जांच अभी खत्म होती नहीं दिख रही है और उन्होंने हाई कोर्ट में गिरफ्तारी के आधार को रद करने की मांग की है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244